भाजपा नेता सहित बेटे और भतीजे पर फायरिंग, गोली लगने से बेटा घायल; सदस्यता अभियान से लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की शाम आरोपियों ने भाजपा नेता और उनके बेटे व भतीजों पर फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से बेटा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बलदेव थाना क्षेत्र के नगला अर्जुन गांव की है। गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी डॉ एनपी सिंह भरंगर व उनके पुत्र और भतीजों पर नामजद युवकों ने फायरिंग झोंक दी। इसमें डॉ एनपी सिंह व भतीजे राहुल व प्रशांत बाल-बाल बच गए।

उनके पुत्र पुष्पेंद्र के दाहिने हाथ में गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने पांच-छह फायर झोंके। भाजपा नेता डॉ एनपी सिंह भरंगर ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान से दोपहर को वापस लौट रहे थे। आरोपी मनीष, बबलू व इनके पिता वीरेंद्र सिंह ने सड़क पर बाजरे की साफ-सफाई कर रहे थे।  हम किसी तरह गाड़ी निकालकर आए। इस पर आरोपी मनीष व बबलू ने धमकी दी।

कहा तुमको देख लेंगे। इसके बाद बेटे, भतीजे और मुझ पर तमंचा से हमला बोल दिया। मैं नीचे बैठ गया, भतीजों ने बंबा में कूदकर जान बचाई। पुत्र पुष्पेंद्र को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बेटे को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000