लखनऊ में भाजपा नेता के भतीजे ने मंगेतर को वीडियो कॉल कर लगाया फंदा

पीजीआई के एल्डिको उपहार में रहने वाले मो. तारिक सिद्दीकी ने रविवार देर रात को मंगेतर को वीडियो कॉल की। इसी दौरान पंखे के हुक में कपड़े का फंदा लगाकर लटक गया। परिजन को जब जानकारी हुई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तारिक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का भतीजा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप बलरामपुर जिले के तुलसीपुर का रहने वाला मो. तारिक सिद्दीकी बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का भतीजा था।

तारिक डी फार्मा की पढ़ाई करने के बाद सोमवार को पीजीआई में रजिस्ट्रेशन कराने वाला था। उसकी बीते नवंबर माह में करीबी रिश्तेदार की बेटी से सगाई हुई थी और आने वाले नवंबर माह में निकाह होना था। तारिक की मंगेतर हैदराबाद में ही नौकरी करती है और वह वहीं पर अपने माता पिता के साथ रहती है। पुलिस के मुताबिक रोजाना दोनों की बात होती रहती थी लेकिन रविवार रात 11 बजे के लगभग दोनों काफी देर तक आडियो और वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे तभी बात करते समय ही तारिक किसी बात पर अपना आपा खो बैठा और आत्महत्या कर ली।

कुछ देर बाद घर में मौजूद परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता शईद अनवर सिद्दीकी का बलरामपुर में ही किसान डिग्री कॉलेज है और वह ज्यादातर उसकी मां के साथ वहीं रहते हैं। मृतक के अलावा उसके तीन भाई और तीन बहने हैं। सोमवार को जब मृतक के चाचा जमाल सिद्दीकी को घटना की जानकारी हुई तो वह भी दिल्ली से लखनऊ पहुंच गये थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000