बीजेपी नेता के बेटे की दबंगों ने गोली मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दबंगों ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली है। यहां पर बीजेपी जिला मंत्री के मासूम बेटे की दबंगों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है। दबंगों ने इस घटना को दहशत फैलाने के लिए अंजाम दिया है। मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया जिस समय भागवत कथा के भंडारे के आयोजन में पहुंचे दबंगों द्वारा की गई फायरिंग से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। पिता का आरोप है नशेबाजी और दबंगई के चलते आरोपियों द्वारा फैलाई जा रही दहशत का विरोध करने पर उसके बच्चे की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। यह मामला बेवर थाना क्षेत्र के मुड़ई गांव से जुड़ा है।

जहां के निवासी म्रतक बच्चे के पिता सुखराम सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया वह गांव के पूर्व प्रधान है और बीजेपी के जिला मंत्री हैं। उनके घर के पास गांव के निवासी उपेंद्र के घर पर भंडारे का आयोजन हो रहा था। मृतक के पिता ने कहा कि मैं भी अपना काम निपटा कर लगभग 8 बजे घर पर पहुंच गया था, उसी समय भंडारे के दावत के लिए मुझे भी बुलाया गया। मैं दावत खाने के लिए बैठ दावत खाने लगा था। तभी दबंग आरोपी अनुपम गुप्ता, रूपेंद्र, पुष्पेंद्र,अरविंद यादव, रमन राजपूत आदि लोग मिलकर दहशत फैलाने लगे तो इसका विरोध किया। इतने में आरोपियों ने मिलकर फायरिंग शुरू कर दी, उसने फायरिंग का बचाव किया तो वहीं खड़े उसके बच्चे को आरोपियों ने गोली मार दी। वहीं मृतक के पिता से कोई रंजिश के बारे में पूछने पर बताया कोई पुरानी रंजिश नही थी। दबंगों ने गुंडई दहशत फैलाने के लिए ऐसा काम किया है, जिसमें उनके बेटे की मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि एक उपेन्द्र लोधी हैं जिनके घर में दावत थी, जिसमें पूर्व प्रधान सुखराम और वर्तमान प्रधान पति अनुपम गुप्ता उस दावत में दोनों लोग गए थे। किसी बात को लेकर के आपस में इनकी कहासुनी हुई और मारपीट होने लगी, उसी में अनुपम गुप्ता और उनके साथियों ने फायरिंग की जिसमें सुखराम जो पूर्व प्रधान हैं उनके 11 वर्षीय बेटे को गोली लगी, जिसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान सुखराम की तहरीर पर अनुपम गुप्ता और 4 अन्य साथियों के विरुद्ध 302 का अभियोग पंजीकृत किया गया है, और अनुपम गुप्ता को पुलिस हिरासत में लेकर के पूछताछ कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000