पांच बच्चों के बाप का अंधा प्यार, पहले लड़की फिर खुद को गोली से उड़ाया

आगरा के खेरागढ़ के गांव बंडपुरा में बृहस्पतिवार शाम किसान विनय परमार ने लाइसेंसी पिस्टल से घर में घुसकर साझीदार की बेटी प्रीति (19) की गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ ही देर बाद उसने खुद भी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। कस्बे के नगला कमाल निवासी विनय परमार गांव बंडपुरा के अमर सिंह के साथ 10 वर्ष से मिर्च की खेती कर रहे थे। अमर सिंह ने बताया कि खेत के पास ही घर होने से विनय का आना-जाना था। दोपहर करीब 12 बजे विनय खेत पर बनी झोपड़ी में पहुंचा। वहां देर तक बैठने के बाद वह घर की ओर गया। शाम करीब चार बजे वह पत्नी सुआ देवी और परिजन से विवाद करने लगा।

सुआ देवी ने उसे वहां से जाने के लिए कहा। तैश में आकर विनय ने अपने छोटे भाई चिंटू से अपनी लाइसेंसी पिस्टल मंगाई और लहराने लगा। सुआ देवी ने बताया कि इसी बीच उनकी 19 वर्षीय बेटी प्रीति घर से बाहर निकलकर आई। विनय ने लाइसेंसी पिस्टल बेटी की कनपटी से सटाकर दो गोलियां दाग दीं। प्रीति की मौके पर मौत हो गई। चीख-पुकार मच गई। प्रीति के परिवारीजन व ग्रामीण आरोपी विनय परमार को पकड़ने भागे। तब तक विनय ने अपनी कनपटी में भी गोली मार ली। विनय के परिवारीजन उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे लेकिन मौत हो चुकी थी। गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर डीसीपी सोनम कुमार, एसीपी इमरान अहमद घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। परिजन प्रीति के लिए रिश्ता देख रहे थे। विनय इससे नाराज था। विनय शादीशुदा और 5 बच्चों का पिता था। वहीं, विनय के परिजन का पुलिस से कहना था कि दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे। विनय ने यह कदम क्यों उठाया, वह खुद नहीं समझ पा रहे हैं। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं पर छानबीन चल रही है। तहरीर नहीं दी गई है।
यहीं खुद को मार लूंगा
ग्रामीणों के मुताबिक, विनय परमार दोपहर दो बजे से खेत पर एलान कर रहा था कि यहीं खुद काे मार लूंगा। वह पूर्व में भी कई बार इस तरह का हंगामा कर चुका था। जिसे प्रीति के परिजन ने गंभीरता से नहीं लिया था। प्रीति के परिवार के नजदीकी लोगों का कहना था कि विनय परमार उसे अपने प्रभाव लेने का प्रयास कर रहा था।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000