आठ लोगों की थम गई सांसें, बेटे की मौत के बाद मां ने लगाया फंदा; जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में विभिन्न हादसे में आठ लोगों ने अपनी जान गंवा दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर विवाहिता की माैत के बाद हंगामा कर रहे परिजनों को भी समझाया गया। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव में शुक्रवार को इकलौते बेटे की मौत से आहत मां बसंती देवी (60) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। नसीराबाद के ग्रामीणों ने बताया कि बसंती देवी पत्नी स्वर्गीय शारदानंद पांडेय का इकलौता पुत्र मनोहर पांडेय बीएसएफ में तैनात था।

चंडीगढ़ में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मौत की खबर पर मां बसंती देवी को सदमा लग गया। शनिवार की सुबह बेटे का शव गांव में दाह संस्कार के लिए आएगा। बेटे की मौत से आहत मां बार-बार यहीं कहतीं रहीं कि जब बेटा ही नहीं रहा तो आखिर मैं अब जी कर क्या करूंगी। परिजनों ने समझाया बुझाकर शांत किया था। बृहस्पतिवार की रात में परिवार के सभी सदस्यों के सो जाने के बाद बसंती देवी कमरे में चल गईं। सुबह कमरे में फंदे से शव लटकता देख परिवार वाले सकते में आ गए। परिजनों ने बताया कि अब मां व बेटे का एक साथ दाह संस्कार किया जाएगा। इस बाबत थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रसूता की मौत, महिला चिकित्सक पर केस दर्ज

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण मानक विहीन निजी अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत हो गई। 24 घंटे बाद भी विभाग ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के न्यू दीप लोक निजी अस्पताल में सिजेरियन से प्रसव के दौरान प्रसूता पूजा चौरसिया 28 वर्ष की मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने डॉ. रश्मि राय पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सदर कोतवाली के अमृतपाली निवासी नीरज चौरसिया ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि मेरी पत्नी पूजा चौरसिया को दूसरी डिलेवरी के लिए मायका मासूमपुर गई थी। 22 अगस्त को पूजा ने अपनी रिपोर्ट डॉक्टर रश्मि राय को दिखाई। उन्होंने छह-सात दिन में दर्द होने पर आकर दिखाने के लिए कहा था। डॉक्टर ने नाॅर्मल डिलेवरी की बात कही थी। एक अक्तूबर को दर्द होने पर

पत्नी पूजा निजी अस्पताल पर पहुंचीं। डॉक्टर रश्मि राय ने हालत गंभीर बताकर ऑपरेशन से प्रसव कराया। कुछ देर बाद ज्यादा ब्लीडिंग होने पर डॉक्टर दोबारा ओटी में ले गई। हमलोग तबीयत खराब होने पर बार-बार रेफर करने की गुहार लगा रहे थे लेकिन चिकित्सक ने कहा कि सब ठीक है। कुछ देर बाद मुझे बताया कि पूजा को हार्ट अटैक आ गया है, इससे मौत हो गई। नीरज ने लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान नस काटने के कारण ज्यादा खून गिरने से मौत का आरोप लगाया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि मृतका के पति की तहरीर पर महिला चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

                                                                       युवक की माैत के बाद बिलखते परिजन।

गंगा में डूबने से युवक की मौत

बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान के समीप बृहस्पतिवार को वीरेंद्र यादव (47) गंगा में स्नान करते समय डूब गए। सूचना पर घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहंुची। 24 घंटे के बाद शुक्रवार की सुबह युवक का शव नदी में उतराया मिला। चिरैयामोड़ निवासी वीरेंद्र यादव गोपालपुर कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान के समीप गंगा घाट पर दशहरा पर गंगा स्नान कर रहे थे। पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ को मौके पर बुलाया। हालांकि एनडीआरएफ की टीम वीरेंद्र की तलाश नहीं कर सकी। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह घटनास्थल से कुछ दूरी पर नदी में शव उतराया मिला। वीरेंद्र यादव के तीन पुत्रियां व एक बेटे के अलावा पत्नी मीरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। नायब तहसीलदार रजनीश सिंह ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि गंगा स्नान करते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई।

विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

नगरा थाना क्षेत्र के मउरहा गांव में 30 वर्षीय विवाहिता आरती देवी की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। मऊरहा गांव निवासी मिट्ठू शाह की पत्नी आरती देवी (30) मंगलवार की सुबह विषाक्त पदार्थ खा लेने से अचेत हो गईं। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में बिहार के बक्सर जिले के चक्की थाना क्षेत्र के चक्की रंगी डेरा निवासी भाई पिंटू शाह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।पुलिस को दी तहरीर में उसने आरोप लगाया कि उनकी बहन से देवर चंदन शाह का साला दुबहड़ थाना क्षेत्र के कछुआ रामपुर निवासी शुभजीत मोबाइल पर बात करता था। बहन ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद भी दिसरे नंबरों से फोन कर वह परेशान करता था। इससे क्षुब्ध होकर 30 सितंबर बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया (धरवार गांव) के सामने बृहस्पतिवार की रात रेवती से मेला देखकर घर लौट रहे बाइक सवार सुनील यादव (35) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को थाना लेती गई।बांसडीह कोतवाली के जयनगर निवासी सुनील यादव बाइक से दशहरे का मेला घूमने रेवती गए थे। मेला देखकर देर शाम अपने घर जयनगर जा रहे थे। सहतवार से आगे सुरहिया (धरवार गांव) के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बड़ी बहन के साथ मेला देखने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

नरहीं थाना क्षेत्र के सरायकोटा गांव निवासी विकास यादव गुरुवार को करीमुद्दीनपुर गांव से बड़ी बहन नेहा के साथ विजयदशमी का मेला देखने बाइक से जा रहा था। करीमुद्दीनपुर थाना के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर पिकअप ने टक्कर मार दी। विकास की मौके पर मौत हो गई। बड़ी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजवा दिया। सरायकोटा गांव निवासी विमलेश यादव ने बताया कि मेरा बेटा विकास यादव (18) गुरुवार को करीमुद्दीनपुर गांव से बड़ी बहन को बाइक पर बैठाकर दशहरे का मेला दिखाने जा रहा था। बीच रास्ते में हादसा हो गया। बड़ी बहन नेहा का इलाज वाराणसी में चल रहा है।

रंट लगने से मवेशी की मौत

रेवती क्षेत्र के चौबे छपरा गांव में बिजली के खंभे के सपोर्ट के लिए लगाए गए तार में आए करंट की चपेट में आने से गुरुवार की सुबह कमलेश यादव की मवेशी की मौत हो गई। कमलेश ने बताया कि घर के बाहर मवेशी को बांधा गया था। किसी प्रकार बंधन से मुक्त होकर मवेशी घर के पास स्थित खंभे से स्पर्श कर गई। खंभे को छूते ही मवेशी की जान चली गई। बिजली के तार की जर्जर स्थिति से कई बार निगम को अवगत कराया गया था। निगम के लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। निगम से मुआवजे की मांग की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000