जीजा-साली हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे:चीथड़े उड़े, तिल-कपड़ों से पहचान; 2 साल से चल रहा था अफेयर

हरदोई में जीजा-साली ने सुसाइड कर लिया। दोनों हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे खड़े हो गए। ऊपर से ट्रेन गुजर गई। हादसा इतना भयावह था कि शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। अंग ट्रैक में फंस गए और मांस के लोथड़े आसपास बिखर गए।

हादसे के कारण हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को 45 मिनट तक रोकना पड़ा। पुलिस शवों को पॉलिथीन में भरकर ले गई। लापता लोगों की सूची से मिलान किया गया। 15 घंटे बाद परिजनों ने शरीर पर तिल, चोटों के निशान और कपड़ों से दोनों की पहचान की।

पुलिस जांच में पता चला है कि रितेश सिंह (28) का छोटे भाई की साली मुस्कान से 2 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी भनक लग गई थी। उन्होंने इसका विरोध किया और मुस्कान के लिए लड़का तलाशने लगे। इसके चलते दोनों ने जान दे दी। घटना जिला मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर दूर देहात कोतवाली क्षेत्र की है।

साली से अफेयर और सुसाइड की पूरी कहानी, 4 पॉइंट में

1. रितेश सिंह बघौली थाना क्षेत्र के गड़ेउरा का रहने वाला था। हरियाणा के बहादुरगढ़ में रैक्सीन सोल बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वहीं, मुस्कान बीए कर चुकी थी और नौकरी तलाश रही थी। रितेश के छोटे भाई की शादी 3 जुलाई 2024 को मुस्कान की बड़ी बहन शिवी सिंह से हुई थी।

2. शादी के बाद रितेश मुस्कान के घर अक्सर जाता था। इसी दौरान उसका मुस्कान से अफेयर हो गया। घरवालों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। रितेश की पत्नी से भी झगड़ा हुआ। घरवालों ने रितेश के ससुराल आने पर रोक लगा दी, लेकिन दोनों की फोन पर बातचीत जारी रही। घरवालों ने मुस्कान के लिए रिश्ता तलाशना शुरू कर दिया था, जिससे रितेश खफा था।

3. भाई साकेत के मुताबिक, रितेश 13 जनवरी को ही हरियाणा से लौटा था। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों ने 13 जनवरी को ही सुसाइड का प्लान बना लिया था। बुधवार रात रितेश हरदोई में बुआ के घर पहुंचा, फिर वहां से मुस्कान को फोन कर बुलाया। कुछ देर बाद मुस्कान भी बुआ के घर पहुंची।

4. रितेश ने बुआ से कहा कि वह लखनऊ जा रहा है। मोबाइल और बैग वहीं छोड़कर निकल गया। फिर दोनों देहात कोतवाली क्षेत्र के खदरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे। काफी देर तक दोनों ने बातें की। फिर गुरुवार रात 2:15 बजे कोहरे में ट्रेन के सामने कूद गए। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

तिल और कपड़ों से हुई पहचान

परिजनों ने बताया कि शवों की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया। रितेश के भाई साकेत ने बाएं कान के पीछे तिल और कपड़ों से उसकी पहचान की। मुस्कान की मां नीतू सिंह ने भी कपड़ों से बेटी की शिनाख्त की।

CO सिटी अंकित मिश्रा ने बताया-

अब तक की जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। युवक-युवती आपस में करीबी रिश्तेदार थे। दोनों ने ट्रेन के आगे खड़े होकर आत्महत्या की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000