भाई ने बहन की हत्या कर शव घर में ही दफनाया, पकड़ा गया तो बताई हत्या की वजह

उत्तर प्रदेश के बरेली सुभाषनगर थाना क्षेत्र में भाई ने बहन की हत्या कर दी। शव को घर में ही दफन कर फर्श को समतल कर सीमेंट का प्लास्टर करा दिया। शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस ने बुधवार को घर का फर्श तोड़कर शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आरोपी रामू को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी बरेली राहुल भाटी ने बताया कि बरेली सुभाषनगर थाना क्षेत्र सनैया धनसिंह निवासी रामू ने अपनी सगी बहन रानी (40) की हत्या कर दी। रानी शादीशुदा थी, उसकी शादी रुद्रपुर (उत्तराखंड) में अखिलेश से हुई थी। वो अपनी मां की मौत के बाद गमी की होली में शामिल होने के लिए 15 मार्च को मायके आई थी। रानी 21 मार्च से लापता थी और उसके भाई लखन ने इस संबंध में थाना सुभाषनगर में लापता होने की तहरीर दी थी।

बहन के शराब पीने की लत से था नाराज…

पूछताछ करने पर मृतका रानी का भाई रामू शक के दायरे में आ गया। पुलिस ने सख्ती से पूछा तो वो टूट गया। रामू की निशानदेही पर उसके घर में ताजा पड़ा फर्श खोदा गया तो चार फिट नीचे रानी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने रानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी रामू को बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रामू ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन शराब पीती थी। वह शराब पीकर इधर-उधर टहलती थी, जिस कारण उसकी बदनामी होती थी। घटना वाले दिन उसने बहन के साथ शराब पी और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने (रामू ) ने बहन की हत्या कर शव को घर में ही दफन कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000