भाई के साले से प्यार की मिली सजा; सगे भाइयों ने बहन का गला घोंटकर की हत्या, शव ठिकाने लगाते समय पुलिस ने दबोचा

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। सुबह तड़के दो भाइयों ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव बोरे में भरकर बाइक पर रखकर काली नदी में फेंकने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना गुरुवार की सुबह चार बजे की है, जब दो युवक बाइक छतारी के गांव बिकूपुर रामनगर की रहने वाली 22 साल की सरिता के शव को बोरे में भरकर काली नदी में फेंकने जा रहे थे।

बोरी में था युवती का शव…

यहां बरकातपुर काली नदी पुल के निकट गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार दोनों आरोपितों को रोक लिया। पुलिस तलाशी के दौरान आरोपित की बाइक पर रखे बोरे में युवती का शव था। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बोरे में अपनी बहन का शव होना बताया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि युवती का भाई के साले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार की रात आरोपियों ने अपने ही घर में बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।\

पुल‍िस मामले की जांच में जुटी…

एसएसपी बुलंदशहर ने जानकारी देते हुए बताया कि छोटे भाई के साले से लड़की के अवैध संबंध थे, जिसके चलते हत्या की गई है। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। युवती के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000