हैवानियत: होटल में छात्रा से दरिंदगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले बर्बरता के सबूत, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद में कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गुरुवार को ओयो होटल क्यूब रिसोर्ट के संचालक दो भाई अंकित और आशीष को गिरफ्तार कर लिया। सुदामापुरी निवासी दोनों भाइयों पर दुष्कर्म में सहयोग करने का आरोप है। दोनों के खिलाफ पहले से छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज है। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। इसमें मौत का कारण फंदे से लटकना आया है। शव पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि 13 वर्षीय छात्रा के इंस्टाग्राम पर बने दोस्त हिमांशु सोनी ने होटल के कमरे में दुष्कर्म किया था। जांच में पता चला कि पहचान पत्र लिए बगैर ही कृष्णानगर निवासी युवक हिमांशु को कमरा दे दिया गया था। इसके लिए कमरे के लिए निर्धारित से ज्यादा रकम ली गई थी।

हिमांशु को बुधवार को ही पकड़ा जा चुका है। इसी दिन छात्रा ने घर के अंदर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद ही पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। एसीपी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि हिमांशु से मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम होटल में जांच के लिए पहुंची। वहां रजिस्टर में हिमांशु का नाम दर्ज नहीं मिला। गिरफ्तार होटल संचालकों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। होटल के सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जब्त कर ली गई है। रिकार्डिंग में हिमांशु छात्रा के साथ जाता नजर आया है। उसने पुलिस को बताया कि छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ देकर बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किया था। एसीपी ने बताया कि होटल संचालकों के पास अग्निशमन और विकास प्राधिकरण का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं है। होटल को सील कराने की कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म के विरोध पर बेरहमी से पीटा..

छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। इसमें मौत का कारण फंदे से लटकना आया है। शव पर चोट के निशान भी मिले हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दुष्कर्म के दौरान छात्रा को जैसे ही होश आया, वैसे ही उसने चिल्लाने की कोशिश की। इस पर उसके मुंह पर हाथ रख दिया। इसके बाद वह विरोध करने लगी तो उसे बेरहमी से पीटा। उधर, पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, वहां कोहराम मच गया। शाम को गमगीन माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच दाह संस्कार किया गया।

ब्यूटी पार्लर भी चलाते हैं दोनों आरोपी भाई…

गिरफ्तार किए गए अंकित और आशीष का दिल्ली-मेरठ रोड पर मिडास नाम से ब्यूटी पार्लर है। इसी होटल में एक साल पहले युवती से छेड़छाड़ की गई थी। इसका केस दोनों भाइयों पर दर्ज कराया गया था। यह मामला काफी चर्चित रहा था। युवती की पिटाई भी की गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बावजूद दोनों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई थी। उनका पिता गौतम सिंह तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और एसडीएम न्यायिक के दफ्तर में तैनात है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000