तिलक समारोह में तड़तड़ाईं गोलियां,बुजुर्ग की हुई मौत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत तीन को लगी गोली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह में गोलियां तड़तड़ाईं। यहां वर्चस्व और रंजिश में एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों को गोलियां लगीं हैं, जिसमें उनके एक साथी की मौत हो गई। ब्लॉक प्रमुख की हालत गंभीर है। निजी अस्पताल में इलाज जारी है। अन्य दो की हालत खतरे से बाहर है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले।पुलिस की पांच टीमें हमलावरों की तलाश में लगाई गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार को राम कुमार लोधी बेटे संदीप का तिलक समारोह था। तिलक समारोह में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राम विलास रावत भी पहुंचे थे।राम विलास रावत के साथ गांव के ही अनंत राम यादव उर्फ अमित,उनके भाई जयकरण यादव और अमित उर्फ छोटू भी पहुंचे थे। शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे राम विलास तिलक समारोह स्थल से जैसे ही बाहर निकलने लगे तभी गांव के ही मोनू रावत, उसका भाई अखिलेश, रिंकू लोधी, बबलू लोधी, ज्ञानी लोधी और श्रीकृष्ण रावत आए और गाली गलौज करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगें। राम विलास, जयकरण, अनंत राम और छोटू को गोलियां लगीं। आनन-फानन में उनको अस्पताल पहुंचाया। जहां 60 वर्षीय अनंत राम की मौत हो गई।राम विलास की हालत गंभीर है।राम विलास के पेट और कमर में गोलियां लगी हैं।अनंत को भी दो गोलियां लगने की बात सामने आई है,जिसमें से एक गोली गर्दन में लगी हैं।मृतक अनंत राम के भाई जयकरण के सिर में बाएं तरफ गोली छूते हुए निकल गई।जयकरण बाल बाल बच गए। वहीं घायल छोटू के हाथ में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मृतक अनंत के परिवार में उनकी पत्नी दयावती, तीन बेटे रंजीत, फूलचंद, रामबाबू और बेटी कोमल है।अनंत किसानी करते थे। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक तमंचा बरामद हुआ है। कई खोखे व कारतूस बरामद हुए हैं। फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

बता दें कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास की पत्नी प्रधान रह चुकी है।पहले राम विलास और मोनू रावत साथ रहते थे।पंचायत चुनाव में मोनू ने दूसरे प्रत्याशी का समर्थन किया। पंचायत चुनाव के बाद से राम विलास और मोनू में दुश्मनी का बीज पनपने लगा था।कुछ समय पहले मोनू के भाई पर दुष्कर्म का एक केस दर्ज हुआ था।इसमें राम विलास पीड़ित पक्ष की पैरवी कर रहे थे,जिससे मोनू राम विलास से खुन्नस रखने लगा था। यही नहीं मोनू अपना वर्चस्व कायम करना चाहता है।यह सभी वजहें वारदात का कारण बनीं।मोनू रावत केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का पीए रहा है। पांच महीने पहले ही उसको हटाया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000