दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर 

गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में दूध व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां दबंगों ने दूध की दुकान से लौट रहे पिता-पुत्र को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी में पुत्र घायल हो गया, जबकि पिता की मौत हो गई। इस वारदात के बाद को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दोनो पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था, रंजिश चल रही थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। जानकारी के अनुसार, कलछीना के रहने वाले 50 वर्षीय रामकुमार सीकरी फाटक के पास दूध का व्यवसाय करते थे। वे गुरुवार की शाम लगभग 6:30 बजे दुकान से लौट रहे थे, तभी अचानक कुछ हमलावरों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। रामकुमार के साथ उनका बेटा सौरभ भी था। हमलावरों ने सौरभ को भी गोली मार दी। दबंग हमलावरों ने रामकुमार के कान के पास, सीने पर और माथे पर गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बारे में जानकारी मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। डीसीपी देहात विवेक चंद्र यादव ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात को लेकर लोगों में रोष है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर रिवार वालों ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं।  वारदात को लेकर लोगों ने हंगामा भी किया, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों से कुछ समय पहले विवाद हुआ था, जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने उन पर ही केस दर्ज कर दिया था। यदि पुलिस ने कार्रवाई की होती तो आज यह घटना नहीं होती।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     राणा सांगा पर अपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में याचिका दायर     |     संविधान के विरुद्ध है जस्टिस यशवंत वर्मा की शपथ,गुपचुप आयोजन से इलाहाबाद हाईकोर्ट बार नाराज     |     भाई के दोस्तों ने किशोरी से की घिनौनी हरकत : विरोध करने पर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी     |     बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने मचाही तबाही:12 बीघा फसल जलकर राख     |     15 दिन से लापता 8 साल के मासूम का कंकाल गेहूं के खेत से बरामद     |     दिल्ली पुलिस के एक और पिट में लगी भीषण आग, चपेट में आई 345 गाड़ियां; 260 स्कूटी और बाइक जली     |     प्रयागराज में सैयद सालार गाजी की मजार पर फहराए गए भगवा झंडे, जय श्री राम के लगे नारे     |     पुलिस ने वाहनों को चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 6 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार     |     प्रतापगढ़ में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष; एक युवक की मौत, 5 घायल     |     रामनवमी पर परिवार के साथ अयोध्या जा रहे इंजीनियर की सड़क हादसे में हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000