‘योगीजी इंसाफ दिलाना” लिखकर कारोबारी ने जान दी: 7 बार कलाई काटी, मफलर से लटका; पत्नी हैलट में नर्स

कानपुर में बिजनेस पार्टनर की धोखाधड़ी से परेशान होकर कारोबारी ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, फिर सात बार अपने हाथ की नसें काटीं और मफलर से फंदा बनाकर लटक गया।

सोमवार रात हैलट अस्पताल में स्टाफ नर्स पत्नी घर पहुंची तो सेकेंड फ्लोर पर पति का शव लटका देख चीख पड़ी। फर्श पर खून की छींटें बिखरी थीं। पास में चाकू और सुसाइड नोट पड़ा था। जिसमें लिखा था- मेरी मौत का जिम्मेदार बिजनेस पार्टनर दिव्येंद्र सचान है। योगीजी मुझे न्याय दिलाना।

पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। साथ ही धोखाधड़ी के आरोपी बिजनेस पार्टनर के घर रात में ही दबिश दी। हालांकि, वह घर पर नहीं मिला।

सुसाइड नोट में क्या लिखा, हूबहू पढ़िए

मेरे मरने के बाद मेरे परिवार को कतई परेशान न किया जाए। योगीजी बेहद न्यायप्रिय हैं। मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मुझे आप पर पूरा भरोसा है। मेरे परिवार को न्याय दिलाएं। मेरे बच्चों का ख्याल रखा जाए।

मैंने जीवन में कोई ऐसा काम नहीं किया, जो गलत हो। मैंने पूरे जीवन में ईमानदारी से काम किया, जिस पर मेरा यह हश्र हुआ। मेरी मौत का जिम्मेदार दिव्येंद्र सचान है। मेरा सोलर का काम करना, दिव्येंद्र के साथ जुड़ना, मेरी सबसे बड़ी गलती थी।

6 सालों से सोलर पैनल रूफ फिटिंग का व्यापार करते थे ओमेंद्र

बर्रा विश्व बैंक डी ब्लॉक निवासी ओमेंद्र सिंह (46) दामोदर नगर निवासी दिव्येंद्र सचान के साथ 6 सालों से सोलर पैनल रूफ फिटिंग का व्यापार करते थे। परिवार में मां रामवती, पत्नी अंजना, दो बेटे मांडव्य और मार्तंड्य हैं। अंजना हैलट अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं।

नोएडा की प्राइवेट कंपनी में कार्यरत बड़े भाई उदय सिंह ने बताया-

एक साल से बिजनेस पार्टनर दिव्येंद्र छोटे भाई के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर छोटे भाई का दिव्येंद्र से विवाद हो गया था, जिसके बाद से भाई ओमेंद्र काफी तनाव में रहते थे।

छत पर कमरे में मफलर से फांसी लगाई

उदय सिंह ने बताया- सोमवार शाम मां रामवती और भतीजे मार्तंड्य और मांडव्य घर की पहली मंजिल में थे। इसके बाद छोटे भाई ने दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पंखे से मफलर से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। रात 9 बजे भाभी अंजना घर पहुंचीं तो कमरे में उनका शव लटकता मिला।

बड़े भाई के हाथ की कलाई में सात बार चाकू से वार किया गया था, जिससे खून निकल रहा था। परिजनों की सूचना पर बर्रा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल की। कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट, खून से सना चाकू बरामद हुआ। परिजनों ने बताया है कि इनका अंतिम संस्कार बर्रा के स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा।

बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया-

” सुसाइड नोट के आधार पर बिजनेस पार्टनर के घर दबिश दी गई थी, लेकिन वह फरार हो गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000