दोस्त को OYO में बुलाया और कर लिया किडनैप, ऑनलाइन गेमिंग की लत में कर दिया कांड, मांगी 1 लाख 25 हजार की फिरौती

मुरादाबाद पुलिस ने OYO में बंधक बने एक युवक को छुड़ाया है। पुलिस को सूचना मिली कि आकाश नाम के युवक को कुछ लोगों ने OYO होटल में बंधक बनाया हुआ है। अपहरण होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने OYO होटल में छापा मारकर युवक को बंधकों की कैद से छुड़ाया। पुलिस ने इस अपहरण मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने युवक की रिहाई के बदले एक लाख पच्चीस हजार रुपये की फिरौती मांगी थी।

पुलिस ने OYO होटल में बंधक बने आकाश को छुड़ाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आकाश को बंधक बना कर साढ़े बारह लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े हुए है। लंबे समय से चारों आरोपी ऑनलाइन गेमिंग के जरिए रुपए कमाने का काम कर रहे थे।

आरोपियों ने आकाश को OYO में बंधक बनाया

सभी आरोपी गेमिंग ऐप के जरिए पैसे कमाने के आदी हो चुके थे। गेमिंग के जरिए ज्यादा पैसा कमाने के लिए आरोपियों को ज्यादा पैसों की जरुरत थी। पैसों की कमी के होने के दौरान उन्हें पता चला कि उनसे मिलने वाले एक लड़के आकाश के खाते में मोटी रकम जमा है। बैंक में मोटी रकम की जानकारी होने के बाद आरोपियों ने आकाश को OYO में बुलाकर बंधक बना लिया। जिसके बाद आरोपी आकाश से एक लाख पच्चीस हजार की फिरौती मांगने लगे।

आकाश के दोस्त ने दी अपहरण की जानकारी

ACP ने जानकारी देते हुए बताया कि आकाश के एक दूसरे दोस्त लक्ष्मण ने पुलिस को सूचना दी कि उसके दोस्त आकाश को चार लड़कों ने होटल में बंधक बना रखा है। जिनके नाम दीपक ,आकाश, संजय और तरुण है। चारों आरोपियों ने आकाश को धोखे से बुलाकर होटल में बंधक बना लिया था। लक्ष्मण ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपियों के पास एक 32 बोर की एक पिस्टल भी है।

आरोपियों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने लक्ष्मण से मिली जानकारी के बाद एक टीम को OYO होटल में भेजकर आकाश को बंधकोसे छुड़ा लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आपराधिक कुडंली खंगालनी शुरु कर दी है।

आकाश का परिवार कर रहा पुलिस की सराहना

आकाश को बंधकों से छुड़ाकर पुलिस ने उसका परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस की तत्काल और तेज कार्यवाही से आकाश इन अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल बच गया है। जिसकी सराहना आकाश के परिवार के लोग कर रहे है। आकाश के परिवार के लोगों का कहना है अगर पुलिस समय पर कार्यवाही नहीं करती तो रुपए न मिलने पर चारों आरोपियों उनके बेटे की हत्या भी कर सकते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000