ललितपुर में व्यापारी ने साथी व्यापारी को घर बुलाकर हत्या कर दी। व्यापारी के शरीर पर चाकू के हमले के 7-8 निशान है। हमले के वक्त घर में आरोपी का परिवार और व्यापारी की पत्नी और भाई दूसरे कमरे में बैठे थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी कमरे से बाहर आए देखा तो आरोपी ने व्यापारी को घायल घर के बाहर धकेल दिया था।
व्यापारी की पत्नी और भाई ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी और व्यापारी को अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। व्यापारी के भाई ने बताया कि आरोपी ने सुबह ही फोन करके उन्हें अपने घर बुलाया था।
व्यापारी के भाई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही चाकू भी बरामद कर ली है। मामला सुबह साढ़े 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के नझाई बाजार का है।
जानिए पूरा मामला
छत्रसालपुरा निवासी कृपा सागर पटवा (35) पुत्र हरि पटवा कटरा बाजार में ही पगड़ी बेचने की दुकान चलाता था। शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे सागर अपनी पत्नी रजनी (32) और बड़े भाई अजय पटवा के साथ नझाई बाजार निवासी प्रकाश अग्रवाल के घर पहुंचा था। प्रकाश भी पगड़ी बेचने का काम करता है।
दोनों का 2 साल से दुकान से जुड़ा झगड़ा चल रहा था। इसी विषय पर बात करने के लिए प्रकाश अग्रवाल ने कृपा सागर को अपने घर बुलाया था। सभी एक कमरे में बैठकर दुकान की बात कर रहे थे। इसी बीच प्रकाश अकेले में बात करने को कहकर, कृपा सागर को लेकर घर के दूसरे हिस्से में चला जाता है। जबकि रजनी और अजय उसी कमरे में बैठे रहे।
घायल कर घर के बाहर धकेल दिया
बाहर जाने के थोड़ी ही देर में कृपा सागर के चिल्लाने की आवाज आती है। रजनी और अजय भागकर बाहर की ओर जाते हैं। देखते हैं प्रकाश ने चाकू से कृपा सागर पर हमला कर उसे घर के बाहर धक्का दे दिया है। इसके बाद अजय दौड़कर प्रकाश को पकड़ता है और रजनी से पुलिस को सूचना देने के लिए कहता है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचती और कृपा सागर को जिलास्पताल लेकर जाती है, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। पुलिस, आरोपी प्रकाश अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है। साथ ही चाकू भी बरामद कर ली है।
दुकान की रजिस्ट्री को लेकर था झगड़ा
अजय ने बताया कि हमारे पिता हरि पटवा ने दो साल पहले कटरा बाजार में आरोपी से एक दुकान खरीदी थी। लेकिन, अभी तक उसकी रजिस्ट्री नहीं की थी। आज मैं अपने भाई कृपा सागर और उसकी पत्नी रजनी के साथ उसी सिलसिले से प्रकाश के घर आए थे।
एसपी मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि कृपा सागर और प्रकाश में दुकान की रजिस्ट्री को लेकर झगड़ा चल रहा था। लेकिन, वह रजिस्ट्री नहीं कर रहा था और उन्हें घुमा रहा था। इसी के चलते सागर अपने परिजनों के साथ आज उसके घर गया था। इसी दौरान घटना हुई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आग की कार्रवाई की जा रही