दहेज के लिए विवाहिता को अर्धनग्न हालत में घर से निकाला, चार पर केस दर्ज

अमरोहा। एक विवाहिता ने महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र में चार ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित करते हैं और मारपीट कर अर्धनग्न हालत में घर से बाहर भी निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह है पूरा मामला…

मंडी धनौरा के एक मुहल्ला निवासी युवती की शादी बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में 31 जनवरी 2024 को हुई थी। युवती के स्वजन ने दहेज में कार, सोने-चांदी के आभूषण आदि देते हुए लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए थे। इतना सबकुछ देने के बाद भी ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। विवाहिता से 50 लाख रुपये की डिमांड करने लगे। कुछ दिन तक यह मांग अनसुनी करती रही लेकिन, जब ससुरालियों व पति प्रताड़ित करना शुरू किया तो घर में विवाद करने लगे। एक बार मारपीट कर घर से निकाल कर दिया।
विवाहिता अपने मायके में आ गई। विवाहिता ने एडीजी बरेली के यहां शिकायत की तो ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को ले गए। वहां पर ले जाकर वह फिर से 50 लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसे अर्धनग्न हालत में घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता गर्भवती है लेकिन, ससुराली बच्चा पैदा करने के लिए मना कर रहे हैं। ससुरालियों की प्रताड़ना से दुखी होकर अब उसने महिला थाने में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक निधि चौधरी ने बताया कि इस मामले में पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट, तोड़फोड़…

छेडछाड़ का विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट की। कार में भी तोड़फोड़ की। महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

घटना नौगावां सादात थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर शिक्षक का परिवार रहता है। मंगलवार को वह सेवानिवृत्त हुए हैं। लिहाजा अमरोहा में सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम था। इस दौरान उनके घर पर केवल महिलाएं थीं। इसी दौरान उनके घर मेहमान भी आ रहे थे। शाम के समय रिश्तेदारों की कार घर के सामने आकर रुकीं।

आरोप है कि कार से महिलाएं उतरीं तो गांव के रहने वाले वेदपाल, सतेंद्र और बब्बू ने महिलाओं पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। छेड़छाड़ भी की। महिलाओं ने विरोध किया तो तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। उनकी कार में तोड़फोड़ की। गांव के लोगों ने मौके पर जाकर बचाया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     बहू को सबक सिखाना चाहती थी महिला,दादी ने पांच माह की पोती का ब्लेड से रेता गला     |     पाकिस्तानी हैकर्स ने संभल-अमरोहा के 1200 नंबरों से की साइबर ठगी, आतंकी फंडिंग में रकम जाने का अंदेशा     |     आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटा, दो दोस्तों ने मिलकर 11 वर्षीय बालक को क्रूरता से मार डाला, पुलिस भी रह गई सन्न     |     अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष बने आर पी गौतम, अभी तक सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष थे     |     हादसे ने छीनीं शादी की खुशियां: कार पलटने से दुल्हन के चाचा की मौत, परिवार के पांच लोग घायल     |     भाजपा नेता के जनसेवा केंद्र पर बनाए जा रहे थे फर्जी आधार-पैन कार्ड, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा     |     हाईवे पर कार को रौंद घर में घुसा ट्रक, बाथरूम में महिला दबी,हवा में उछला आठ माह का मासूम,सात जख्मी     |     यूपी में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मुक्त किए गए दिनेश कुमार पी     |     बिजली वितरण को निजी हाथों में देने के खिलाफ कर्मचारियों ने भरी जबरदस्त हुंकार, समर्थन में कई प्रदेशों में सड़कों पर उतरे कर्मचारी     |     पूर्व प्रधान और बेटे को कातिलों ने फावड़े से क्रूरता से काटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000