कुलदीप सेंगर की जमानत को SC में चुनौती देगी सीबीआई: उन्नाव रेप पीड़ित राहुल-सोनिया से मिली; बोलीं- मेरी बात सुनकर दोनों की नम हो गईं, आंखें

लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ उठाना अधिकार है और उसे दबाना अपराध

तीन मांगें-

  • रेपिस्ट कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ केस लड़ने के लिए टॉप लेवल का वकील।
  • कांग्रेस शासित राज्य में परिवार को शिफ्ट किया जाए।
  • पीड़ित के पति को बेहतर नौकरी।

पीड़िता को सम्मान, सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए, न कि बेबसी, भय और अन्याय

यूपी के उन्नाव रेप केस की पीड़ित ने बुधवार शाम दिल्ली में राहुल और सोनिया गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात 10 जनपथ स्थित कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के आवास पर हुई। पीड़ित ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मिलने की गुहार लगाई, लेकिन मुझसे कोई नहीं मिला।

वहीं राहुल भैया का खुद फोन आया और उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया। मैंने सोनिया गांधी और राहुल भैया से मुलाकात की। मैंने उन्हें बताया कि मुझे बंधक बनाया गया। मेरी जान को खतरा है। राहुल भैया ने मुझसे कहा कि इस लड़ाई में वे मेरे साथ हैं।

पीड़ित ने कहा, दोनों नेताओं ने आश्वासन दिया है कि बेटा आप परेशान मत हो। उनके आंखों में भी आंसू आ गए कि ये देश का न्याय नहीं है, ये अन्याय है। राहुल-सोनिया ने कहा है कि वे न्याय दिलाएंगे। दोनों की आंखें नम थीं। पीड़ित ने राहुल-सोनिया से तीन मदद मांगी।

रेपिस्ट कुलदीप सेंगर के खिलाफ केस लड़ने के लिए टॉप लेवल का वकील। कांग्रेस शासित राज्य में परिवार को शिफ्ट किया जाए। पीड़ित के पति को बेहतर नौकरी। इधर, सीबीआई दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी, जिसमें रेपिस्ट कुलदीप सिंह सेंगर की सजा सस्पेंड कर जमानत दी गई है।

सीबीआई ने कहा- ये मामला बेहद गंभीर है। पीड़ित को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। दरअसल, भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर को जमानत दी है। इसके विरोध में देर शाम रेप पीड़ित लड़की, उसकी मां और एक्टिविस्ट योगिता भयाना दिल्ली में इंडिया गेट के सामने धरने पर बैठ गईं।

वे सेंगर की जमानत का विरोध कर रही थीं। आधी रात करीब साढ़े 11 बजे फोर्स पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने जबरन उन्हें वहां से उठा दिया। घसीटकर अपने साथ वैन में ले गई। बुधवार को एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें रेप पीड़ित ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ कैसा व्यवहार किया।

पीड़ित ने कहा- मेरी मां को गाड़ी से फेंक दिया गया। हमें बंदी बना लिया। वकील के पास जाने नहीं दे रहे थे। कहा गया कि गृह मंत्रालय का ऑर्डर है। पीड़ित की मां ने कहा, हाईकोर्ट का फैसला हमारे लिए काल जैसा है। इसके खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। बता दें कि कांग्रेस ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में पीड़ित की मां को चुनाव लड़ाया था।

इधर, यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा- जब कोर्ट ने सेंगर को पीड़ित के घर के पांच किलोमीटर दूर तक नहीं जाने को कहा है तो कोई असुरक्षित कहां है? पीड़ित पक्ष अभी दिल्ली में क्या कर रहा है। दिल्ली में प्रदर्शन की क्या जरूरत है। इसके बाद राजभर मजाक उड़ाते हुए हंसने लगे।

राहुल ने पूछा- गैंगरेप पीड़ित के साथ ऐसा व्यवहार उचित है? राहुल गांधी ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर पूछा-क्या एक गैंगरेप पीड़ित के साथ ऐसा व्यवहार उचित है? क्या उसकी गलती ये है कि वो न्याय के लिए अपनी आवाज उठाने की हिम्मत कर रही है ? उसके अपराधी (पूर्व बीजेपी एमएलए) को जमानत मिलना बेहद निराशाजनक और शर्मनाक है।

खासकर तब, जब पीड़ित को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा हो, और वो डर के साए में जी रही हो। उन्होंने कहा, बलात्कारियों को जमानत, और पीड़ित के साथ अपराधियों सा व्यवहार- ये कैसा न्याय है? हम सिर्फ़ एक मृत अर्थव्यवस्था नहीं – ऐसी अमानवीय घटनाओं के साथ हम एक मृत समाज भी बनते जा रहे हैं।

चार शर्तों के साथ सेंगर को जमानत, जेल से बाहर नहीं आएगा

कुलदीप सेंगर को कोर्ट ने चार शर्तों के साथ कुलदीप सेंगर को बेल दी है। हालांकि अभी कुलदीप सिंह सेंगर जेल में ही रहेगा, क्योंकि रेप पीड़ित के पिता की हत्या के मामले में भी 10 साल की सजा हुई थी। इस मामले में उसकी जमानत याचिका पर 28 दिसंबर को फैसला आना है।

रेप पीड़िता ने कहा, दिल्ली में निर्भया को मार दिया गया। हाथरस में पीड़िता को मार दिया गया। मैं बच गई, इसलिए मुझे जिंदा रहते हुए सजा दी जा रही। ये लोग मेरे परिवार और गवाहों को मार देंगे। उन्नाव रेप केस से जुड़ी बड़ी खबर है। रेपिस्ट कुलदीप सिंह सेंगर की सजा सस्पेंड कर जमानत देने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सीबीआई सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

जांच एजेंसी ने कहा कि वह जल्द सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल करेगी। सीबीआई का कहना है कि ये मामला बेहद गंभीर है। पीड़ित को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीड़ित परिवार ने भी हाईकोर्ट के फैसले का कड़ा विरोध किया था। हमने भी समय रहते अपने जवाब और लिखित दलीलें कोर्ट में दाखिल की थीं।

रेप पीड़ित ने सोनिया-राहुल से मांगी तीन मदद

उन्नाव रेप केस की पीड़ित और उसकी मां ने राहुल-सोनिया से तीन मदद मांगी है। कहा, सुप्रीम कोर्ट में सेंगर के खिलाफ केस लड़ने के लिए एक टॉप वकील दिलाने में मदद करिए। राहुल ने मदद का भरोसा दिया है। रेप पीड़िता ने यह भी कहा कि उनके परिवार को खतरा है। इसलिए ऐसे राज्य में शिफ्ट किया जाए, जहां कांग्रेस का शासन है।

सूत्रों ने बताया कि पीड़ित के पति ने राहुल गांधी से बेहतर नौकरी का अनुरोध किया। कांग्रेस नेता ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस पर ध्यान देंगे। राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों ने रेप पीड़ित के परिवार को आश्वासन दिया कि वे हर संभव मदद की कोशिश करेंगे, ताकि उन्हें न्याय और सुरक्षा मिले।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000