राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े

पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्य एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. इनमें से कुछ के आंकड़े चौंकाने वाले हैं.  राज्य में के चुनाव के संबंध में जहां ज्यादातर स्रोतों ने बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया है तो वहीं कुछ एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस की सत्ता बरकरार रह सकती है. ये आंकड़े पोल शॉकर का काम कर रहे हैं. 

राजस्थान में इन एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत का अनुमान…

राजस्थान में न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के आंकड़ों में कांग्रेस+ को 101 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि बीजेपी को 89 सीटें मिल सकती हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के पोल के मुताबिक, बीजेपी को 80-100 सीटें और कांग्रेस+ को 86-106 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, इंडिया टीवी-सीएनएक्स के पोल में राजस्थान में बीजेपी को 80-90 सीटें और कांग्रेस+ को 94-104 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

ज्यादातर एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी की सरकार…

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 94-114 और कांग्रेस+ को 71-91 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. दैनिक भास्कर के पोल में बीजेपी को 98-105 सीटें और कांग्रेस+ को 85-95 सीटें, जन की बात पोल में बीजेपी को 100-122 सीटें और कांग्रेस को 62-85 सीटें, पी-एमएआरक्यू पोल में बीजेपी को 105-125 सीटें और कांग्रेस+ को 69-91 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, रिपब्लिक टीवी-मैट्राइज के पोल में राजस्थान में बीजेपी को 115-130 सीटें और कांग्रेस को 65-75 सीटें, टाइम्स नाउ-ईटीजी के पोल में बीजेपी को 108-128 सीटें और कांग्रेस को 56-72 सीटें और टीवी 9 भारतवर्ष -पोलस्ट्रेट के पोल में बीजेपी को 100-110 सीटें और कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलने अनुमान लगाया गया है. 

10 में से 7 एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी की जीत का अनुमान…

इस प्रकार राजस्थान में एग्जिट पोल करने वाले 7 सोर्सेज ने बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया है, जबकि तीन स्रोतों के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस जीत सकती है. राजस्थान में अगर बीजेपी जीतती है तो करीब 3 दशक से चली आ रही वो परंपरा कायम रहेगी, जो साल-1993 के चुनाव में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद शुरू हुई थी. दरअसल, 1993 के बाद से पिछले विधानसभा चुनाव तक राजस्थान में हर पांच सरकार में सरकार बदलती रही हैं. इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी की सरकार ही बनती रही हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पांच माध्यमों के एग्जिट पोल में कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिलती दिखाई गई हैं, वहीं चार सर्वे के आंकड़ों में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000