सनसनीखेज IAS बनकर ससुराल को ठगा, होने वाली पत्नी और परिवार से 71 लाख की धोखाधड़ी

कानपुर से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शातिर युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताकर अपनी होने वाली पत्नी और उसके परिवार से करीब 71 लाख रुपये की ठगी कर ली। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने दावा किया कि वह उसी शहर का जिला मजिस्ट्रेट है, जहां पीड़िता का परिवार रहता है।

मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक युवती को पहले बैंक अधिकारी बनकर प्रेमजाल में फंसाया गया, फिर IAS में चयन का झांसा देकर उससे और उसके परिवार से लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैंक अधिकारी से IAS बनने का झूठा दावा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्लागंज निवासी दिवाकर मिश्रा उर्फ सत्यम उनके पारिवारिक मित्र हैं। उन्हीं के माध्यम से उसकी मुलाकात चकेरी निवासी नीतेश पांडेय से कराई गई थी। नीतेश ने खुद को एक सरकारी बैंक में फील्ड ऑफिसर बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा।

धीरे-धीरे भरोसा बढ़ने पर नीतेश ने पहले SDM और फिर IAS में चयन होने का दावा किया। इतना ही नहीं, उसने खुद को कानपुर का जिला मजिस्ट्रेट भी बताया। इस झूठ को सच साबित करने के लिए उसने सरकारी विभाग की वेबसाइट की मेल आईडी से जुड़े फर्जी मैसेज और जॉइनिंग से जुड़े दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेजे।

परिवार से ली नकदी और जेवरात

पीड़िता का आरोप है कि साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के नाम पर उससे पहले 3.50 लाख रुपये नकद लिए गए। इसके बाद अलग-अलग बहानों से 23 लाख रुपये नकद और वसूले गए। इतना ही नहीं, आरोपी और उसके साथियों ने घर में रखे करीब 45 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने भी ले लिए। दबाव बनाकर चांदी की सिल्ली और अन्य कीमती जेवर भी अपने पास रख लिए गए।

चार लोगों पर दर्ज हुई FIR

इस ठगी में नीतेश पांडेय के साथ उसके भाई जीतेश, भाभी आकांक्षा और पारिवारिक मित्र दिवाकर मिश्रा उर्फ सत्यम के नाम सामने आए हैं। पीड़िता का कहना है कि इन सभी ने मिलकर IAS चयन की कहानी को सही ठहराया और लगातार पैसे देने का दबाव बनाया। जब युवती को पूरे मामले में जालसाजी का शक हुआ, तब उसने दस्तावेजों की जांच कराई और रविवार को कल्याणपुर थाने में तहरीर दी।

पुलिस जांच में जुटी

कल्याणपुर पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फर्जी दस्तावेजों, व्हाट्सएप चैट और लेन-देन की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000