दिल्ली में अमित शाह और नितिन गडकरी से सीएम योगी ने की मुलाकात, चुनाव परिणाम के बाद पहली बार मुलाकात

नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हो चुकी है। कल रविवार को नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की। राजनाथ सिंह,अमित शाह,नितिन गडकरी और शिवराज समेत भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। इस बीच आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं से मिलकर उन्हें बधाई दी। सीएम योगी ने अमित शाह से लगभग 35 मिनट तक मुलाकात की।सरकार गठन के तुरंत बाद अमित शाह से सीएम योगी का मिलना बहुत अहम माना जा रहा है।

अमित शाह से मिलने के बाद सीएम योगी कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी से भी मिले। सीएम ने गडकरी को नई सरकार में शामिल होने पर बधाई दी। मोदी सरकार में इस बार उत्तर प्रदेश से शामिल मंत्रियों की बात करें तो राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी, लखनऊ से लगातार तीसरी बार जीतकर आए राजनाथ सिंह,पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद,महाराजगंज सीट से पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, बांसगांव से कमलेश पासवान, आगरा से एसपी सिंह बघेल और एनडीए के दो नेता जयंत चौधरी और मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

इस बार चुनाव में यूपी से कई पुराने मंत्री मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं हुए हैं। इनमें स्मृति ईरानी,अजय मिश्र टेनी, रामशंकर कठेरिया, साध्वी निरंजन ज्योति, महेंद्रनाथ पांडेय, कौशल किशोर,भानु प्रताप वर्मा और संजीव बालियान शामिल हैं। यह सभी मंत्री इस बार लोकसभा चुनाव में हार गए हैं। यूपी में इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को सीटों का नुकसान हुआ है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार लोकसभा चुनाव में 33 सीटों पर ही भाजपा सिमट गई है। यहां तक कि भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री भी इस बार चुनाव हार गए हैं, जिनमें स्मृति ईरानी, अजय मिश्रा टेनी, रामशंकर कठेरिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं एनडीए में शामिल अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) भी दो में से एक ही सीट जीत पाई है और जयंत चौधरी की पार्टी ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000