सीएम का भतीजा बन कारोबारी से 1.80 करोड़ की ठगी, जमीन दिखाकर हड़प लिए रुपये

लखनऊ। राजधानी में एक कारोबारी से सीएम का भतीजा बनकर ठगी का मामला सामने आया है। जमीन दिलाने के नाम पर कारोबारी से 1.80 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए। धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब बार-बार एग्रीमेंट टालने पर पीड़ित ने जमीन की जांच करवाई। एडीसीपी पूर्वी के आदेश पर चिनहट कोतवाली में दो नामजद समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा गांव निवासी शिवसागर, जो ईंट व ऑटो पार्ट्स के कारोबारी हैं, लखनऊ में जमीन खरीदना चाहते थे। 15 नवंबर 2023 को उनके परिचित, जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ हवलदार बृजेश कुमार ने उन्हें अपने ससुर उपेंद्र सिंह का नंबर देते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री के भतीजे हैं और जमीन दिला सकते हैं।  उपेंद्र ने बाराबंकी के सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित एक प्लॉट दिखाया। जमीन पसंद आने पर 2 करोड़ में सौदा तय हुआ। जनवरी 2024 में एक कथित मालिक से मिलवाया गया, जिसे जमीन का मालिक बताया गया। कारोबारी ने 1.80 करोड़ रुपये नकद और चेक के माध्यम से दे दिए। लेकिन एग्रीमेंट की प्रक्रिया टलती रही। जब पीड़ित ने छानबीन की तो पता चला कि वही जमीन पहले ही कई लोगों को बेची जा चुकी है। इस पर जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया।

समझौते के नाम पर मोहनलालगंज बुलाकर दी धमकी

पीड़ित शिवसागर ने गृह मंत्रालय, सीएम कार्यालय और सीआरपीएफ डीजी को शिकायती पत्र भेजा। इसके बाद आरोपियों ने समझौते का प्रस्ताव रखा। 3 अक्टूबर 2024 को मोहनलालगंज में मिलने के लिए बुलाया गया। शक के चलते पीड़ित ने पिता बाबूलाल और बहनोई को भेजा। वहाँ बृजेश, उपेंद्र समेत तीन अन्य लोग कार में आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र ने उपेंद्र सिंह (निवासी- अयोध्या), बृजेश कुमार (निवासी- रायबरेली) व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000