रेप के आरोप में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार, पुलिस ने आवास से उठाया

सीतापुर। सीतापुर से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर को बलात्कार के आरोप में बृहस्पतिवार को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राठौर इलाहाबाद उच्च न्यायालय से अपनी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे। इसी दौरान कोतवाली नगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सांसद की गिरफ्तारी की खबर में मिलने पर काफी संख्या में उनके समर्थक कोतवाली परिसर के बाहर जमा हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, सांसद राठौर को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ इसी महीने 15 जनवरी को एक महिला से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि राठौर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया है।

सूत्रों के मुताबिक, महिला ने शिकायत में कहा है कि राठौर पिछले चार साल से उससे शादी करने और उसे राजनीतिक करियर बनाने का झांसा देकर उससे बलात्कार कर रहे थे। इस मामले में स्थानीय अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सांसद राठौर ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख किया था मगर वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। उसके बाद इस मामले में उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया था।

एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया है कि सांसद की गिरफ्तारी उनके आवास से कोतवाली पुलिस ने की है। बता दें कि कोतवाली नगर में पीड़िता ने केस दर्ज कराया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसका पिछले चार साल से सांसद राकेश राठौर यौन शोषण कर रहे हैं। फिलहाल शहर के प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल लगा दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीएम योगी का कम नहीं हुआ जज्बा,कड़कती बिजली,तेज बारिश,छाता लगाकर निकले सीएम योगी, 300 लोगों का बांटा गम     |     भाषा विवाद पर अब मायावती का बयान,हिंदी को छोड़कर जानिए किस भाषा की पैरवी की     |     आजमगढ़ में घर बा केकरा बाप के डर बा,गाने के चक्कर में पिटी पुलिस, जानें पूरा मामला     |     राणा सांगा को लेकर सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला,कहा-ये लोग जिन्ना का महिमा मंडन करते हैं     |     दूल्हे को जैसे ही दुल्हन ने पहनाई वरमाला, नीला ड्रम लिए स्टेज पर चढ़ गए दोस्त, चौंक गए घराती और बाराती     |     गजब:होने वाले दामाद की हुई सास, पति और बच्चों को छोड़ थामा हाथ, अब साथ रहेंगे दोनों     |     नीले ड्रम का खौफ:पत्नी को मंदिर लेकर पहुंचा पति, प्रेमी से करवाई शादी     |     सास-दामाद के बाद अब समधन-समधी के साथ फरार, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट     |     मेरठ में अजीबोगरीब प्रेम जाल: 50 साल की महिला ने 25 साल के युवक को प्रेमजाल में फंसाया     |     दे ताली,आईआईटी में साथ पढ़े दो दोस्त एक ही जिले में बने डीएम और एसपी,चारो तरफ हो रही चर्चा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000