महिला अफसर पर मंत्री की टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, प्रदर्शन कर मांगा इस्तीफा

बलरामपुर: गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सेना की महिला अधिकारी पर मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा किए गए टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा। कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला सेनाधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर किए गए अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया।कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवलाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंच कर जमकर नारे बाजी की।

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा है। कांग्रेसियों ने मांग की है कि मध्य प्रदेश के मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो महिलाओं के सम्मान कि रक्षा के लिए कांग्रेस आर पार की लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी बेटियां देश की सीमा पर अपने प्राणों की रक्षा न करते हुए लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में हमें ऐसा काम करना चाहिए जिससे उनका मनोबल बढ़े और देश की अन्य बेटियां भी हमारी भारतीय सेना में अपना अमूल्य योगदान दे रही बेटियों से प्रेरणा ले। लेकिन मध्यप्रदेश के मंत्री का बयान अत्यंत निन्दनीय है।

कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

बलरामपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। देवेंद्र पांडेय, मोहम्मद इमरान, घनश्याम मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय, शाहिद हसन टीपू, लाल साहब श्रीवास्तव, इब्राहिम प्रसाद, प्रिंस चौहान, अमरेंद्र प्रसाद, हीरालाल पाल, निबर यादव, गुरबचन, बृजेश चौहान के साथ ही पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी और शाहिद भी विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और अपनी एकजुटता दिखाई। सभी ने एक स्वर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और मांगों को गंभीरता से लेने की अपील की।

वहीं अब देखने वाली बात यह है कि, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की यह मांग कब तक पूरी होती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000