कांग्रेस ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को बताया महिला विरोधी, कहा- BJP- RSS ऐसे लोगों का करती है बचाव

लखनऊ। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महिलाओं को लेकर दिये गये विवादास्पद बयान के बाद लोगों के निशाने पर हैं और इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी उनपर आज जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि अनिरुद्धाचार्य का महिलाओं के प्रति दिया बयान बहुत ही निंदनीय है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय सेवक संघ (आरएसएस) को निशाने पर लेते हुए कहा कि, “भाजपा और आरएसएस ऐसे लोगों का बचाव करती है जो महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, क्योंकि भाजपा-आरएसएस महिलाओं का सम्मान नहीं करती, उन्हें महिलाओं का अपमान करने वाले पसंद हैं।”

गौरतलब है कि अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान में 14 साल की बच्चियों के विवाह की वकालत की और कहा कि विवाह के बाद भी जो स्त्रियां अपने माँ-बाप से जुड़ी रहती हैं, वे अपना घर तहस-नहस कर लेती हैं। अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं को ‘सामान’ बताते हुए यह भी कहा कि अगर पत्नी सस्ती लाई जाए तो वह ठीक से नहीं चलती। उनके अनुसार, 25 साल की लड़कियां शादी के बाद अपनी जवानी कहीं और फिसलने देती हैं। अनिरुद्धाचार्य ने भगवान और देवताओं के बीच अंतर पर भी बात की। उन्होंने शाकाहार पर टिप्पणी करते हुए कुत्ता पालने वालों की तुलना मांसाहारियों से की। उनके इन बयानों पर समाज में भारी आक्रोश है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। अनिरुद्धाचार्य वृंदावन में गौरी गोपाल आश्रम चलाते हैं और उनका असली नाम अनिरुद्ध राम तिवारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000