बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, हाईवे पर कंटेनर ने ट्रॉली में मारी टक्कर, आठ की मौत और 45 घायल

यूपी के बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई हादसे में मां बेटे सहित 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 42 घायल है इनमें से तीन की हालत न नाजुक है। मृतकों में 6 साल का बच्चा ,5 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल है। हादसा रविवार रात 2:00 बजे नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास हुआ। श्रद्धालु कासगंज से जाहिरबीर गोगा जी के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेडी जा रहे थे ।
पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं ने ट्राली को डबल डेकर बना दिया था। ट्रॉली के बीच में लकड़ी लगाकर उसे दो हिस्सों में बांट दिया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बैठ सके ।मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारों को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया इलाके के घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं में से आठ की मौत हो गई और 45 लोग घायल हैं। मौके पर डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के अरनिया थाना इलाके स्थित घटाल गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली सवार सभी श्रद्धालु इधर-उधर जा गिरे। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन, एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।