जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और जालसाजी का मामला हुआ दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विजिलेंस ने वाराणसी के वर्तमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। मामले में बलिया में बर्खास्त शिक्षक को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बहाल करने और निलंबन व बर्खास्तगी के दौरान वेतन दिलाने का आरोप है। बलिया में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की पद स्थापना के दौरान राकेश कुमार सिंह ने कार्यालय आशुलिपिक एवं नियुक्ति अधिकारी अखिलेश कुमार यादव के साथ न केवल बर्खास्त शिक्षक सुरेंद्र नाथ यादव को बहाल किया, बल्कि प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नत कर बर्खास्तगी अवधि का वेतन भी दे दिया।

बीएसए राकेश कुमार सिंह इतने मनबढ़ निकले कि बहाली से जुड़े दस्तावेज भी गायब कर दिए गए। इस बात की जानकारी जब बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह को हुई तो उन्होंने मार्च, 2018 में मुख्यमंत्री कार्यालय में इस सन्दर्भ में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू की। विजिलेंस की जाँच टीम को जांच में विधायक द्वारा लगाए गए आरोप सही पाये गए और सरकार से प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति मांगी। शासन से अनुमति मिलने के बाद विजिलेंस के वाराणसी सेक्टर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया एवं वर्तमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी राकेश सिंह द्वारा जिले में अपने कार्यावधि के दौरान राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान उप्र, लखनऊ के 27 मार्च, 2015 का अनुपालन सुनिश्चित न कर सर्व शिक्षा अभियान परियोजना पैकेज से 1 अप्रैल, 2015 से जनवरी, 2017 तक नियम विरुद्ध वेतन आहरित व भुगतान प्राप्त करने सम्बन्धी अनियमितताओं के मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाये गए हैं। इस गंभीर अनियमितता के दोषी पाये जाने के कारण शासन ने तत्कालीन बीएसए राकेश सिंह के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करते हुये जांच बैठाई थी। पीएम मोदी और सीएम योगी उस कथन पर ये अधिकारी पलीता लगाते रहते हैं। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000