महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार... दिल्ली गैस कटर से बदमाश काट रहे थे एटीएम पुलिसकर्मियों ने एक को धर दबोचा By Ramesh Tiwari Rajdar On Apr 25, 2023 286 नई दिल्ली। हौज काजी इलाके में सोमवार देर रात बदमाश गैस कटर से एटीएम काटकर उससे नकदी चुराने की कोशिश कर रहे थे। गश्त कर रहे पुलिसकर्मी एटीएम से धुआं निकलता देख वहां पहुंचे। पुलिसकर्मियों को देखते ही एटीएम में मौजूद तीन बदमाश वहां से भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर एक को दबोच लिया जबकि दो वहां से फरार हो गए। पुलिस ने एटीएम से एक गैस, ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, बड़ा स्क्रू ड्राइवर, एक प्लास, एक रिंच पाना, पेंट स्प्रे, लाइटर, प्लास्टिक का दस्ताना और स्कूटी बरामद की है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में पता चला कि पांच बदमाश एटीएम से रुपये चुराने आए थे। पुलिस फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करेगी। अपराध 286 Share