निर्मल उपाध्याय, (फोटो) उत्तरप्रदेशकानपुर नगर आरपीएफ थाने के बाहर कार में मिला सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव, चेहरे-गले पर चोट…तो हाथ पर जले के निशान By Pratibha Rajdar Last updated Aug 30, 2025 132 सेंट्रल स्टेशन के पास पार्किंग में एक कार के अंदर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव मिला है। उनके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। वे लिवर सिरोसिस का इलाज करा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कानपुर में सेंट्रल स्टेशन के कैंट साइड आरपीएफ थाने के सामने पार्किंग में कार में शुक्रवार शाम सीआरपीएफ इंस्पेक्टर निर्मल उपाध्याय का शव मिला। शव ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर था। उनके चेहरे व गले पर चोट और हाथ पर जले के निशान मिले हैं। कार में नींद की दवा भी मिली है। निर्मल की पत्नी राशि ने बताया कि डॉक्टर ने यह दवाएं लिखी थीं लेकिन अब वह इनका सेवन नहीं कर रहे थे। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साकेतनगर निवासी पत्नी राशि ने बताया कि 27 नवंबर 2023 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ बेहटा निवासी निर्मल उपाध्याय (38) से शादी हुई थी। लिवर सिरोसिस का चल रहा था इलाज वह जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 83 बटालियन सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर थे। वह शराब के लती थे। इस लिए अक्सर विवाद होता था। इस विवाद के कारण मायके में रह रही थी। लिवर सिरोसिस का इलाज चल रहा था। करीब 12 दिन पहले उन्हें इलाज के लिए छुट्टी देकर भेजा गया था। विभागीय कार्य से जाना था दिल्ली वह सीधे कानपुर आ गए थे। यहीं साथ में ही रह रहे थे। गुरुवार रात में शराब के नशे में मारपीट की थी। शुक्रवार को उन्हें शताब्दी एक्सप्रेस से विभागीय कार्य से दिल्ली जाना था। यहां किराये पर रहने वाले संजय चौहान के साथ अपनी काले रंग की हेक्टर कार 23बीएच-3881एल निकले। कार की चाभी नहीं डी कानपुर सेंट्रल पर वह सुबह सात बजे कैंट साइड पहुंचे और पार्किंग में कार खड़ी कर दी। संजय को वापस भेज दिया, लेकिन कार की चाभी नहीं दी। पार्किंग में एक दिन के लिए कार खड़ी करने की बात कह पर्ची ली थी। शाम को कार में शव मिलने की सूचना मिली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जीआरपी के कार्यवाहक इंस्पेक्टर अर्पित तिवारी को बताया कि शाम को पार्किंग कर्मचारी ने कार में शव होने की सूचना दी थी। वहां गाड़ी में मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण पता चल सकेगा। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार वाले भी कुछ खास जानकारी नहीं दे रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही जानकारी हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है। –दुष्यंत सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जीआरपी, कानपुर सेंट्रल समाचार 132 Share