सीआरपीएफ जवान की पत्नी का कत्ल:बीच सड़क पर गोलियों से भून डाली विवाहिता, गाँव में दहशत का माहौल

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के गांव सारंगपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम को कोर्ट में तारीख कर लाैट रही मंजू (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं, जिससे वो जीवित न बच सके। परिजनों का आरोप है कि ये कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि मंजू के पति ने किया है। मंजू का पति सीआरपीएफ में तैनात है। उससे भरण पोषण का केस कोर्ट में विचाराधीन था।मंजू की हत्या के बाद बेटी मोहिनी (9) और बेटा आरके (7) फूट-फूटकर रो रहे थे। वह शव से लिपट गए। उन्हें पुलिस ने किसी तरह अलग किया। बेटी एक ही बात कह रही थी कि अब किसके सहारे जीएंगे। मोहिनी कक्षा 4 में पढ़ती है। मां के शव के पास बैठी वह बार-बार बेहोश हो रही थी। हर बार होश में आते ही बोलने लगती थी, अब कौन हमारा ख्याल रखेगा? पापा ने हमसे मां ही छीन ली। मोहिनी की ये बातें सुनकर हर किसी की आंख भर आईं। परिजनों ने बताया कि मंजू मायके में रहकर मजदूरी करके बच्चों का पेट पाल रही थी। उन्होंने फतेहाबाद में प्लॉट भी खरीद लिया था मगर इस जमीन ने भी उसकी जिंदगी को चैन नहीं लेने दिया। करीब एक साल पहले प्लॉट के बारे में मंजू की ननद से कहासुनी हुई थी जो मारपीट में बदल गई। मामला थाने भी पहुंचा था।

बड़ा बेटा पिता के साथ, मगर मां से दूर

मंजू का बड़ा बेटा अमर पिछले कुछ समय से अपने पिता मनोज के साथ रह रहा था। मां-बेटे के बीच दूरी भले थी, लेकिन रिश्ते की गर्माहट खत्म नहीं हुई थी। अब मां के नहीं रहने की खबर से अमर भी गहरे सदमे में है।

भविष्य पर खड़े हो गए सवाल

तीन मासूम बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक मां जिसने अपनी पूरी जिंदगी संघर्ष में गुजार दी, उसकी मौत ने न सिर्फ उसके जीवन की कहानी खत्म की, बल्कि उन बच्चों की भी दुनिया उजाड़ दी जिनके लिए वह जी रही थी।

14 साल पहले हुई थी शादी 

गढ़ी केसरी, थाना निबोहरा निवासी हरी सिंह ने बताया कि बेटी मंजू की शादी 14 साल पहले गांव समोना, राजाखेड़ा (राजस्थान) निवासी मनोज कुमार उर्फ चरन सिंह के साथ हुई थी। मनोज सीआरपीएफ में राजस्थान में तैनात है। दोनों के बीच 8 साल से विवाद चल रहा था।

पैदल जा रही थी गढ़ी केसरी 

पिता ने बताया कि शाम तकरीबन 4:30 बजे बेटी फतेहाबाद आई थी। इसके बाद गढ़ी केसरी पैदल जा रही थी। गांव सारंगपुर से आगे कुतुकपुर गोला के समीप मंजू को बेटी मोहिनी ने फोन किया। उनसे आने के बारे में पूछा। मंजू ने कुछ देर में घर पहुंचने की बात कही।

झाड़ियों में जा गिरी मंजू 

आरोप लगाया कि मंजू सारंगपुर से कुछ दूर पहुंची थी कि गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंजू सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। कुछ देर बाद लोग करीब पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मौके से तीन खोखे मिले

डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि घटनास्थल पर तीन खोखे मिले हैं। प्रथम दृष्टया महिला के एक गोली लगने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी। पति पर ही हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।

बेटी से बताई थी पीछा करने की बात

बेटी मोहिनी ने बताया कि मां ने फोन पर हुई बातचीत में कहा था कि रास्ते में बाइक सवार पिता मनोज, चाचा और फूफा पीछा कर रहे हैं। उनके साथ विवाद कर रहे हैं। वह तेजी से घर की तरफ आ रही थीं। उन्होंने कुछ देर बाद फोन काट दिया। बाद में उनकी हत्या की जानकारी फोन पर मिली।

कहा था जिंदा नहीं छोड़ेंगे

पिता हरी सिंह ने बताया कि मंजू के तीन बच्चे अमर (11), मोहिनी (9) और आरके (8) हैं। दामाद के अन्य महिला से प्रेम संबंध हैं। वह उसी के साथ रह रहा है। बेटी को घर से निकाल दिया था। आरोप लगाया कि तारीख के दिन ही पति और उसके रिश्तेदारों ने धमकी दी थी कि जिंदा नहीं छोड़ेंगे। उन्हें नहीं पता था कि वह सच में ऐसा कर देंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000