स्वामी प्रसाद मौर्या की जीभ काटकर लाओ-10 लाख का इनाम पाओ, कांग्रेसी नेता का लेटर हुआ वायरल

कांग्रेस मानवाधिकार विभाग में जिला अध्यक्ष पंडित गंगाराम शर्मा का लेटरहुआ वायरल….

 

मुरादाबाद। कांग्रेस मानवाधिकार विभाग में जिला अध्यक्ष पंडित गंगाराम शर्मा ने एक पत्र जारी कर रामचरितमानस के ऊपर टिप्पणी करने को लेकर समाजवादी पार्टी के एम‌एलसी स्वामी प्रसाद मौर्या की जीभ काटकर लाने वाले को 10 लाख रुपए इनाम दिये जाने की बात कही है। इसकी घोषणा करने के बाद से ही गंगा राम का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्वामी मौर्य ने हाल ही में हिंदू धर्म एक धोखा है कहकर विवाद खड़ा कर दिया था।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांग्रेस के मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष पंडित गंगा राम शर्मा ने सपा नेता पर हिंदू धर्म का अपमान करने और धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस की निंदा करने का आरोप लगाया है। इनाम की घोषणा वाला उनका पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक्स पर एक पोस्ट में हिंदू धर्म को धोखा देने वाला और एक धोखा करार दिया था। स्वामी प्रसाद ने यह भी कहा कि समाज में सभी असमानताओं का कारण ब्राह्मणवाद है।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने लिख कि ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और सारी असमानता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है, हिंदू धर्म सिर्फ एक धोखा है। इस देश के दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को फंसाने की साजिश है। उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म बताकर अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का सम्मान होता, दलितों का सम्मान होता, पिछड़ों का सम्मान होता, लेकिन कैसी विडंबना है।

स्वामी प्रसाद देते रहते हैं विवादित बयान…

इस साल जनवरी में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने हिंदू धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस को बकवास‌ बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। स्वामी प्रसाद ने कहा कि रामचरितमानस शूद्रों को निम्न जाति का दर्जा देता है और यह भी कहा कि तुलसीदास ने यह पाठ अपनी खुशी के लिए लिखा था। इन टिप्पणियों की जमकर आलोचना हुई और सपा ने खुद को मौर्य की टिप्पणियों से दूर कर लिया। इस बीच‌ सपा विधायक मनोज कुमार पांडे ने सोमवार को कहा कि मौर्य के बयान पार्टी के रुख को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। मनोज‌ पांडेय ने अपने राजनीतिक करियर को पुनर्जीवित करने‌ के लिए धर्म का उपयोग करने के लिए मौर्या की भी आलोचना की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000