फंदों पर लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव, दोनों करते थे प्यार, आज दूसरे युवक से थी युवती की शादी

बाराबंकी जिले में सफदरगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चचेरे भाई बहन के शव अलग-अलग जगहों पर फंदे पर लटके पाए गए। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को युवती की शादी एक दूसरे युवक से होने जा रही थी। माना जा रहा है कि इसी से आहत होकर दोनों ने जान दे दी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच कर रही है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। 

सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 वर्षीय युवक का अपनी 20 वर्षीय चचेरी बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों ने युवती की शादी रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से तय कर दी थी। शुक्रवार को बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में युवती की शादी होनी निश्चित थी, लेकिन युवक और युवती इस शादी के पक्ष में नहीं थे। 

एक सप्ताह पहले युवक ने इस शादी का विरोध करते हुए युवती की मां को चेतावनी भी दी थी। झगड़ा भी हुआ था। पुलिस के अनुसार युवक बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकल गया था। कुछ देर बाद गांव के बाहर शमशान घाट के पास जंगल जलेबी के पेड़ में ग्रामीणों ने उसका शव देखा तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची सफदरगंज पुलिस शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में ही उलझी थी कि सूचना मिली कि युवक की चचेरी बहन ने भी घर के अंदर फंदे से लटक कर जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घर में भूसा रखने वाले कमरे में युवती का शव फंदे से लटका है।

प्रथम दृष्ट्या युवक और युवती ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है। – डॉ.अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी दक्षिणी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000