पांच दिन से लापता किन्नर की कुएं में मिली लाश, हत्या पर साथियों संग किया नंगा नाच

वाराणसी में दो दिन से लापता 22 वर्षीय किन्नर का शव बुधवार को कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। साथी किन्नरों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मिर्जामुराद पुलिस चौकी के सामने हाईवे पर ही अपने कपड़े उतारकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव किया। बवाल बढ़ने पर मिर्जापुर व बनारस की पुलिस के साथ ही एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल भी मौके पर पहुंचे। किसी तरह किन्नरों को समझाने की कोशिश की लेकिन मामला शांत नहीं हो सका। मिर्जामुराद थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने किन्नर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रोहनिया थाना क्षेत्र के खनाव गांव निवासी चंदन उर्फ चांदनी नामक किन्नर अपने दर्जनों साथी किन्नरों के साथ नाचने गाने का काम करता था। 14 सितंबर की रात शहनाज नामक एक साथी किन्नर एक प्रोग्राम में कार्य करने के लिए क्षेत्र के रखौना के रिंग रोड स्थित एक ढाबे से ऑटो में बैठाकर ले गया था। दो दिन बीत जाने के बाद जब चंदन का कोई पता नहीं चला तो उसके भाई श्याम पटेल सहित दर्जनों किन्नर मिर्जापुर जिले के कछवा बाजार थाना पहुंचे। यहां गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार की सुबह क्षेत्र के पिलोरी गांव स्थित एक कुएं में किन्नर का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

किन्नर साथी की हत्या की सूचना मिलते ही बुधवार की दोपहर दर्जनों की संख्या में किन्नर मिर्जामुराद बाजार में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे मिर्जामुराद थाना प्रभारी अजय राज वर्मा अपने हमराहियों के साथ पहुंच काफी समझाने बुझाया लेकिन किन्नर हंगामा करते हुए बाजार के व्यवसायियों व वाहनों पर पथराव कर दिया। कई किन्नरों ने अपने कपड़े उतार दिए और ताली बजाते हुए विरोध जताने लगे। उनका उग्र रूप देख बाजार में अफरातफरी मच गई।

यह देख मिर्जामुराद पुलिस भी हरकत में आ गई। दोनों के बीच सड़क पर ही गोरिल्ला युद्ध शुरू हो गया। इधर सैकड़ो की संख्या में जुटे ग्रामीण भी उग्र हो किन्नरों पर टूट पड़े। ग्रामीणों की मार पड़ते ही किन्नर वाराणसी की तरफ भाग निकले। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किन्नर की मौत का पता चल सकेगा। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज से सुराग खोजने की कोशिश में जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000