हॉस्टल से घूमने निकली MBBS छात्रा का रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, परिजनों ने सहपाठी पर लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा की हत्या कर दी गई। छात्रा का शव मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के पीछे से गुजर रहे डेडिकेटेड फ्रेट कारीडोर के समीप से बरामद हुआ। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के सहपाठी एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र कुणाल सैनी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद औरैया की टीचर्स कलोनी (अजीतमल) निवासी प्रवक्ता राहुल चौहान की पुत्री कृतिका चौहान ने छह माह पूर्व बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। छात्रा मेडिकल कॉलेज हास्टल में रहती थी। गुरुवार देर रात को उसका शव हास्टल के पीछे डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर रेल लाइन के समीप से बरामद हुआ।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। बताया रात 11 बजे शव की बरामदगी की गई है। उन्होंने बताया कि कृतिका चौहान एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र और सहपाठी कुणाल सैनी निवासी मौहल्ला सैनियन थाना शाहपुर के साथ बाहर घूमने गई थी। यहां पर उसकी मौत हुई है, प्रथम दृष्टया ट्रेन हादसा बताया गया है। धर, छात्रा के पिता ने मंसूरपुर थाने पर तहरीर देकर उसके सहपाठी कुणाल सैनी पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया कि आरोपित उनकी बेटी को बहला फुसलाकर गुरुवार देर रात अपने साथ बाहर ले गया। जहां उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने छात्र कुणाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

हॉस्टल में गिनती हुई तो खुला राज…

मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रसन्नजीत सिंह ने बताया,कि हॉस्टल में प्रतिदिन रात को 9:30 बजे हेड काउंटिंग होती है। हेड काउंटिंग के दौरान कृतिका चौहान अनुपस्थित पाई गई थी। जिसके बाद गुरुवार देर रात उनकी तलाश शुरू की गई। उसके कुछ देर बाद डीडीएफसी रेलवे ट्रैक के निकट से शव बरामद होने की पुलिस द्वारा सूचना दी गई।

कॉलेज प्रशासन में मची खलबली…

छात्रा के पिता राहुल चौहान ने उसके सहपाठी कुणाल सैनी के अलावा कॉलेज प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्हें कॉलेज प्रशासन द्वारा उनकी बेटी की मौत की भी सूचना नहीं दी गई। वह कालेज में निरंतर फोन करते रहे, मगर, कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक थाना मंसूरपुर आशुतोष कमार सिंह का कहना है कि छात्र के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर छात्रा के सहपाठी कुणाल सैनी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। एक-एक बिंदु की पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000