किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर

मेरठ में कंकरखेड़ा की आनंद विहार कॉलोनी में एक मकान मालकिन का शव किराएदार के कमरे में पड़ा मिला। बताया गया कि घटना के दौरान घर पर महिला अकेली मौजूद थी। मृतक महिला का पति हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलर है। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिजनों के होश उड़ गए। वहीं, सूचना पर सीओ दौराला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी रामकुमार उर्फ नीटू ने बृहस्पतिवार रात पुलिस को बताया कि वह देहरादून में प्रॉपर्टी का काम करता है। वह ज्यादातर समय देहरादून में ही रहता है। उसकी शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व रितु से हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटा और बेटी है। लगभग 18 वर्षीय बेटा कृष देहरादून में एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वहीं, लगभग पांच वर्षीय बेटी स्कूल में पढ़ाई करती है। पीड़ित के अनुसार, उसने तीन मंजिला मकान बना रखा है। जिसमें दूसरी मंजिल पर उसका परिवार रहता है और पहली मंजिल पर एक किराएदार व तीसरी मंजिल पर दूसरा किराएदार रहता है।

बताया गया कि तीसरी मंजिल का किराएदार लगभग 15 दिन से अपने घर गया हुआ है। लगभग दो साल से पहली मंजिल पर निखिल अपनी पत्नी के साथ उनके मकान में किराए पर रह रहा है। बृहस्पतिवार सुबह उसकी बेटी स्कूल चली गई थी। दोपहर बाद बेटी जब घर पहुंची तो देखा कि घर पर ताला लगा हुआ है। इसके बाद वह अपनी बुआ के घर चली गई। जब देर शाम तक महिला घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद परिजनों ने महिला के नंबर पर संपर्क किया। लेकिन महिला का नंबर नहीं उठ रहा था।

मामले की जानकारी होने के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। जिसके बाद एक युवक ने सीढ़ी के सहारे अंदर कूदा। जहां उसने देखा कि महिला का शव किराएदार निखिल के कमरे में पड़ा हुआ है। महिला के शव को पड़ा देख युवक के होश उड़ गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000