घर में बने टैंक में मिली महिला और 3 बच्चों की लाश, हत्या या आत्महत्या

चूरू के रतनगढ़ में एक महिला अपने 3 बच्चों के साथ टैंक में मृत पाई गई। घटना की जानकारी महिला की सास को हुई। उसने बताया कि उसकी बहू सब्जियां खरीदने के लिए बाजार में गई थी लेकिन जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में जब उसने घर में बने टैंक का दरवाजा खोला तो सभी के शव पानी पर तैर रहे थे। मामले में पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा…

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंक से शवों को निकालकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 498, 302 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। महिला के भाई ने दी शिकायत में बताया कि उसके सास-ससुर अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। रतनगढ़ थाने के एसएचओ सुभाष चंदेर ने बताया कि इस मामले में महिला के सुसराल वालों पर शक है। उन्होंने चारों की हत्या कर शव को टैंक में फेंक दिया। उसी के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

12 साल पहले हुई थी शादी…

महिला के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मंजू मेघवाल के तौर पर हुई है। महिला की शादी 12 साल पहले हेमाराम मेघवाल से हुई थी। दोनों के 2 बेटी और 1 बेटा था। मृतका का पति कुवैत में रहता है। वहीं घटना के वक्त उसके ससुर भी खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। एसएचओ ने बताया कि फिलहाल पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले में सुसराल वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000