दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सूटकेस में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

हापुड़ के दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर पड़े सूटकेश में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना से हड़कंप मचा है, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को सूटकेस मे कुछ कपड़े भी मिले हैं। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई है। यह घटना हापुड जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित निजामपुर हाईवे की बताई जा रही है।

घटना के संबंध में सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, शनिवार (16 नवंबर 2024) कुछ लोगों की तरफ से पुलिस को सूचना मिली की नेशनल हाईवे किनारे सड़क पर पड़े सूटकेस में एक महिला का शव मौजूद है। इस घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटना के स्थल पर पहुंची।

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी…

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को सूटकेस से बाहर निकलवाया। जांच के दौरान पता चला कि मृतका के शरीर पर चोंट के गहरे घाव हैं। पुलिस टीम को सूटकेस से कपड़े भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव का शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई।

पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद किसी वाहन से शव को लाकर यहां फेंका गया है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने महिला का पोस्टर आसपास के थानों में लगवा दिया, ताकि जल्द ही इस मामले का खुलासा हो सके। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

इधर, झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 15 नवंबर (शुक्रवार) की रात एनआईसीयू में आग लग गई। जिसमें दस बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गंभीर घायल हो गए. हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। मौके पर राहत-बचाव टीम ने 37 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000