पानी की टंकी में मिला 11 दिन से लापता युवक का शव,पिता ने किसी से भी दुश्मनी से किया इनकार,पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा सच

कछौना कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी गांव से 11 दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार शाम गांव के बाहर स्थित मकान के पास पानी के टैंक (हौदिया) में पड़ा मिला। कहा जा रहा है कि हत्या कर युवक का शव पानी के टैंक में फेंक दिया गया। उधर से निकले लोगों को बदबू आई, तो घटना का पता चला। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और सीओ बघौली मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

कछौना कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी मजरा टिकारी निवासी अवधेश (30) गाजियाबाद में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। 28 अगस्त को वह रक्षाबंधन के मौके पर गांव आया था। 29 अगस्त को गांव का ही एक व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद अवधेश का कोई पता नहीं चला। 31 अगस्त को अवधेश के पिता महेश ने कछौना कोतवाली में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया, लेकिन फिर भी अवधेश का कोई सुराग नहीं मिला।

टैंक के पास से निकले, तो तेज बदबू आई…

शुक्रवार शाम कुछ लोग गांव के बाहर स्थित एक मकान के बाहर बने पानी के टैंक के पास से निकले तो तेज बदबू आई। इसपर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, तो टैंक में शव पड़ा नजर आया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाया।

पानी के टैंक में मिला है शव…

शव निकलते ही सभी ने उसकी शिनाख्त अवधेश के रूप में कर ली। मृतक के पिता ने उसी शख्स पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है, जिसके साथ अवधेश 29 अगस्त को घर से निकला था। शव भी उसी शख्स के मकान के बाहर स्थित पानी के टैंक में मिला है।

पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट होगी…

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार, सीओ बघौली विकास जायसवाल, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट होगी। इसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

रंजिश से किया इनकार, गर्म है चर्चाओं का बाजार…

अवधेश अपने माता पिता का अकेला पुत्र था। अवधेश के परिवार में पत्नी कांती और तीन बच्चे भी हैं। अवधेश के पिता महेश ने किसी से भी रंजिश की बात से इनकार किया है, लेकिन घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल अवधेश गाजियाबाद में अकेले ही रहता था और उसका परिवार यहां रहता था। ऐसे में अलग अलग बातें कही जा रही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000