उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ राजा भैया की पत्नी के घर जानलेवा हमला: गेट और कार में लगाई आग, घटना सीसीटीवी में कैद By Pratibha Rajdar Last updated Jan 11, 2026 525 प्रतापगढ़ से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का पारिवारिक विवाद खतरनाक होता दिख रहा है। राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उनके घर पर हमला किया गया. कोर्ट में सुनवाई से पहले कार और घर के गेट को आग के हवाले किया गया। राघवी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। राघवी ने लिखा कि उनकी जान को खतरा है। राघवी के अनुसार, उनके घर पर जानलेवा हमला हुआ है। महीनों से वह, उनकी मां (भानवी सिंह) और उनकी बहन खतरे के साये में जी रही हैं। और क्या लिखा राजा भैया की बेटी ने लिखा, “महीनों से मेरी मां, बहन और मैं कह रहे हैं कि हमें खतरा है। हमने लगातार कानून और सुरक्षा की मांग की है। हमने सफदरजंग थाने में FIR दर्ज करने के लिए शिकायत भी दी थी। मेरी मां की MP-MLA कोर्ट (राउज एवेन्यू) में सुनवाई से ठीक एक रात पहले दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित हमारे घर के गेट और कार में आग लगा दी गई है। CCTV फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति गेट के बाहर पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है। उस शख्स ने दीवार फांदने की कोशिश की। स्विफ्ट कार और मेन गेट को आग के हवाले कर दिया।” क्या है विवाद राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद काफी समय से सुर्खियों में है। राजा भैया ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में भानवी सिंह से तलाक की अर्जी दाखिल की है। उन्होंने भानवी पर परिवार से दुर्व्यवहार के आरोप लगाए है। इससे पहले भानवी सिंह ने राजा भैया के बेहद करीबी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ दिल्ली में धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। राजा भैया ने इस मामले में अक्षय का साथ दिया। इसके बाद दोनों की 30 साल पुरानी शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई। इसके बाद भानवी सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने दावा किया कि राजा भैया के पास अवैध हथियारों का जखीरा है। इसमें कुछ ऐसे हथियार हैं, जिनसे मास डिस्ट्रक्शन (सामूहिक विनाश) हो सकता है। अपराध 525 Share