अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

नई दिल्ली। आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू हो गई है। इसका ऐलान शनिवार को महिला दिवस के मौके पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया।

बता दें कि इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली कैबिनेट से इस योजना को मंजूरी मिल गई है।

यह दिल्ली में तुरंत लागू होगी। जेपी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में आने से पहले कैबिनेट बैठक में योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये की निधि को मंजूरी दी है। जेपी नड्डा ने कहा कि मैं दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने में उनके योगदान के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं,ये जीत महिलाओं और यहां बैठी मातृ शक्ति के बिना संभव नहीं होगी l

मैं पीएम मोदी के उस शब्द को याद करना चाहता हूं जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है। नड्डा ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि जब हम विकसित भारत की कल्पना करते हैं, तो महिलाओं के बिना सोच भी नहीं सकते l आज मेरे लिए खुशी की बात है कि इस साल- 5100 करोड़ का निवेश हुआ, जिससे महिला समृद्धि योजना दिल्ली में लागू हो जाए l

जेपी नड्डा ने कहा कि संसद में भाजपा की सबसे ज्यादा महिला सांसद हैं, भविष्य में 33 फीसदी महिलाएं लोकसभा में होंगी। नड्डा ने कहा कि पंचायत से लेकर राष्ट्रपति भवन तक महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। आज हमारे पास दो डिप्टी महिला सीएम और एक महिला सीएम हैं।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जनता को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा मैं 1993 से संगठन से जुड़ी हुई हूं, नड्डा जी उन दिनों से हमारे अभिभावक हैं। सीएम रेखा ने कहा कि मैं तीन बहनों और एक भाई के परिवार से हूं, लड़कियों के लिए यह मुश्किल है।

जब मैंने डीयू का चुनाव लड़ा तो मेरी मां ने कहा कि चुनाव लड़कियों के लिए नहीं हैं, लेकिन पिता जी ने मुझे प्रेरित किया, यह मेरी पार्टी है जिसने मेरा साथ दिया, मेरी पार्टी ने मुझे घर से ढूंढा और मुख्यधारा की राजनीति और समाज के लिए काम करने को कहा।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अपनी बहनों को मैंने बड़ी नजदीक से काम करते देखा है।अपेक्षाएं बहुत सारी होती थीं, लेकिन तकलीफ समझने वाले कोई कोई होता था। जैसे-जैसे संगठन में काम करती गईं तो समझ आया कि ये परिवार बहुत बड़ा है और बहुत सारी जिम्मेदारियां निभानी होती है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस संगठन की सोच को मैं सलाम करती हूं। कुछ सरकारें केवल बातें करते थे, लेकिन उन्होंने कभी कुछ किया नहीं। सीएम रेखा ने कहा कि मैंने वो भी समय देखा है l जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं, लेकिन उनकी कैबिनेट में किसी दूसरी महिला का स्थान नहीं था, उनकी पार्टी में कोई दूसरी महिला कभी उभर नहीं पाई।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने अपनी ही महिला सांसद को अपने घर बुलाकर उनका अपमान किया, पर एकमात्र पार्टी मैंने देखी जो कहा, जो सोचा वो करके दिखाया। ना केवल महिला के विकास की बात की बल्कि महिला को सीएम तक बनाया। सीएम रेखा ने कहा कि आज हमारा नेतृत्व हमारी पार्टी ने वो कर दिखाया कि प्रतीकात्मक नहीं, आज देश का बजट अगर निर्मला सीतारमण पढ़ेंगी तो दिल्ली का बजट रेखा गुप्ता पढ़ेगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये सारी बहनें जो यहां बैठी हैं उनके चेहरों पर मैंने खुशी देखी है, जिस दिन से घोषणा हुई है l उस दिन से देशभर से जो संदेश मिल रहे हैं, देश भर की बहनों में जो उत्साह है वो कमाल है। सीएम रेखा ने कहा कि महिला दिवस पर इससे बड़ा सम्मान बहनों का हो नहीं सकता।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 33 फीसदी रिजर्वेशन देने वाली बातें तो बहुत लोग करते थे, लेकिन हमने बहुत सरकारें ऐसी देखीं है जो पर्चे लेकर आते थे और उसे फाड़कर फेंक देते थे। एक मात्र नेता जिसने हमने 33 फीसदी आरक्षण देकर सम्मान दिया वो केवल नरेंद्र मोदी हैं, जिसने इस बात को समझा कि देश की तरक्की केवल एक वर्ग से नहीं होने वाली। देश की तरक्की बहनों की महिलाओं की तरक्की से होकर गुजरने वाली है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज सीएम होने के नाते जब मैं इस मंच पर खड़ी हूं तो बताना चाहूंगी कि मोदी जी बहनों के सम्मान जो योजना देश में चला रहे हैं, उसी तरह हम दिल्ली में बहनों की स्वास्थ्य, सुरक्षा और समृद्धि के लिए हर वो काम करने वाले हैं जो वादे हमने किए हैं। बहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है।हर वो वादा जो हमने दिल्ली की बहनों से किया है उसे पूरा करेंगे और उस वादे का जिक्र मैं आपसे करती रहूंगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ हर वो काम करने की प्लानिंग हो चुकी है,जो दिल्ली को और अधिक सुरक्षित और समृद्ध बनाने वाली है। पिछले 15 दिन में हमारी सरकार ने उन अनेकों योजनाओं पर चर्चा की, जो दिल्ली की बहनों के लिए बहुत जरूरी थी। पिंक पुलिस स्टेशन की संख्या बढ़ाने के लिए दिल्ली में काम किया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली महिला समृद्धि योजना मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना और महाराष्ट्र में लड़की बहन योजना सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों में किए गए प्रयासों के अनुरूप है। दिल्ली महिला समृद्धि योजना एक नकद योजना है, जिसकी घोषणा भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अपने चुनावी घोषणापत्र में की थी।

इस योजना में महिला लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के रूप में प्रति माह 2,500 रुपये देने का वादा किया गया है। यह योजना राष्ट्रीय राजधानी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए बनाई गई है। इस योजना की घोषणा के साथ ही इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी आज शुरू हो गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कार के अंदर बैठे रेस्टोरेंट संचालक के सिर में गोली लगने से मौत, पुलिस कर रही जांच     |     राजाभैया पर दर्ज मुकदमे पर एमएलसी ने जताई नाराजगी, बोले- अब बहुत हो चुका     |     रमजान को लेकर बयान देने वाले मौलाना के बदल ग‌ए सुर, रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी को दी जीत की बधाई     |     हिस्ट्रीशीटर पर सुल्तानपुर पुलिस का एक्शन,सिराज अहमद की लगभग 5 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क, डेढ़ साल से अधिवक्ता हत्याकांड में चल रहा फरार     |     बच्चों से भरी बस बीच सड़क पर बनी आग का गोला,चीख सुनकर मदद को दौड़े लोग     |     पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड:48 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हत्यारे, लोगों में आक्रोश     |     सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध मौत, सुबह कमरे में मिली लाश… शादी के घर में मातम, आखिर क्यों हुआ कांड ?     |     मथुरा पुलिस ने जिस एक लाख इनामी दुर्दांत अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया, उसके विरुद्ध 36 से ज़्यादा लूट, डकैती, हत्या के दर्ज थे, मुक़दमे     |     होली खेलने को लेकर नहीं थम रहा है एएमयू में विवाद, संतुष्ट नहीं करणी सेना, कहा-10 को खेलेंगे रंग     |     जिसने सनातन को नष्ट करने का प्रयास किया, वो राष्ट्रनायक नहीं हो सकता: सीएम योगी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000