दिल्ली की तिहाड़ जेल एक बार फिर बनी जंग का मैदान, बदले की आग में 2 कैदियों पर जानलेवा हमला

नई दिल्ली। सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में एक बार फिर से कैदियों पर हमले की घटना सामने आई है। बदले की आग में जल रहे कैदियों ने जेल के ही दो अन्य कैदियों पर हमला कर दिया। इस हमले लवीश और लवली नाम के दो कैदी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मारपीट की ये घटना शुक्रवार को जेल के फोन रूम में हुई है। जेल में लोकेश नाम के कैदी पर हमले का आरोप है। दरअसल लवली और लवीश लोकेश के भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। भाई के हत्या के आरोपी से बदला लेने के लिए लोकेश ने जेल के भीतर ही हमले का प्लान बना लिया।इस साजिश में उसने अपने साथी हिमांश और अभिषेक को भी शामिल कर लिया।

तिहाड़ जेल में कैदियों पर जानलेवा हमला

लोकेश ने मौका देखते ही अपने साथियों के साथ लवली और लवीश पर जानलेवा हमला कर दिया।हमले के समय दोनों कैदी फोन पर बात कर रहे थे।घायल हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।खतरे से बाहर होने के बाद एक कैदी को अस्पताल से वापस जेल भेज दिया गया। एक कैदी का इलाज अब भी चल रहा है।

अप्रैल में भी कैदियों के बीच हुई थी मारपीट

सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के साथ मारपीट की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं और गैंगवार सामने आती रही हैं। इससे पहले अप्रैल महीने में भी तिहाड़ में मारपीट की घटना सामने आई थी। वर्चस्व की जंग को लेकर तीन कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। धारदार हथियार के हमले में चार कैदी घायल हो गए थे।

तिहाड़ में जबरन वसूली के मामले भी उठते रहे हैं

तिहाड़ जेल में मारपीट के अलावा जबरन वसूली का मामला भी उठता रहा है।हाई कोर्ट के आदेश पर इस मामले की सीबीआई ने जांच भी की।अगस्त 2021 में अंकित गुर्जर नाम के कैदी की हत्या कर दी गई थी।यह मामला जबरन वसूली से जुड़ा बताया गया था।हालांकि जांच एजेंसी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा था कि जबरन वसूली से मौत का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000