देवरिया हत्याकांड:ब्राह्मण बनाम यादव की लड़ाई में कूदे ओपी राजभर,किया बड़ा दावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया में दो अक्टूबर को हुए दिल को झकझोर देने वाले हत्याकांड पर राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि योगी सरकार सिर्फ एक पक्ष के साथ खड़ी हुई नजर आ रही है,जबकि दूसरे पक्ष में भी पहले प्रेमचंद यादव की हत्या हुई थी, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के परिवार पर हमला कर दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी ब्राह्मण परिवार के साथ खड़ी हुई नजर आ रही है। अब सुहेलदेव भारतीय समाज के मुखिया ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है।

सुभासपा मुखिया ओपी राजभर से देवरिया हत्याकांड पर हो रही राजनीति पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में हम उन साथियों को कहना चाहते हैं कि अफवाह न फैलाएं।सरकार दोनों पक्षों को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है।हम इस मामले में इस बात के पक्ष में नहीं है कि इसे यादव बनाम ब्राह्मण बनाया जा रहा है।

ओपी राजभर ने कहा कि इस केस में पाल, राजभर भी शामिल हैं, ब्राह्मण भी शामिल हैं और यादव भी शामिल हैं तो फिर कैसे ये एक जाति का मामला हो गया। राजभर ने कहा कि अगर राजनीति करने वाले लोग देवरिया कांड को ब्राह्मण बनाम यादव बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो हम इससे कतई सहमत नहीं है, दोनों पक्ष ही पीड़ित हैं। हम चाहते हैं कि दोनों पक्षों की आर्थिक मदद होनी चाहिए।

बताते चलें कि अक्टूबर को देवरिया के लेहड़ा टोला गांव में जमीनी विवाद में पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद प्रेमचंद यादव के समर्थकों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया था। इस हमले में बच्चों समेत पांच की मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चा घायल है।बच्चे का इलाज चल रहा है। इस मामले में दोनों तरफ से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

दुबे परिवार में जिंदा बचे बेटे देवेश ने आरोप लगाया है कि प्रेमचंद यादव ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके संपत्ति बनाई है। देवेश ने इसे बुलडोजर से गिराने की मांग की। वहीं छह अक्टूबर को राजस्व विभाग के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और प्रेमचंद यादव के घर की पैमाइश की है, जिसके बाद गांव में तनाव है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव का कहना है कि इस मामले में वो अधिकारी भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने परिवार की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     अब घर के कूड़े पर उबलेगी दिल्ली की सियासत; शुल्क वसूलने पर भाजपा और आप आमने-सामने, आंदोलन की चेतावनी     |     दिल्ली दंगा मामले में कपिल मिश्रा को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक कोर्ट ने जांच पर लगाई रोक     |     फतेहपुर में तीन हत्या के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, मौके पर DM समेत 200 पुलिसकर्मी मौजूद     |     खुशियों में मातम; बेटी की शादी से 7 दिन पहले ही लाखों की ज्वेलरी दामाद संग सास हुई फरार     |     लखनऊ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ करणी सेना का प्रदर्शन, अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगाए नारे     |     RTI का जवाब न देने पर कार्रवाई; DM तलब, तहसीलदार पर 25 हजार जुर्माना     |     बाइक सवार बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी की गोली मारकर की हत्या, पांच लाख 92 हजार रुपये लूटे     |     चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडई, प्रसाद लेने से मना किया तो श्रद्धालुओं को दौड़ाकर पीटा     |     पूर्व बीडीसी की हत्या का खुलासा; पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार     |     पुलिस ने मुर्गी फार्म पर मारा छापा तो रह गई दंग, हथियारों के जखीरे के साथ 5 करोड़ का सामान किया बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000