दिलीप गोराई हत्याकांड का खुलासा, पहली पत्नी के बेटे ने 65 हजार में दी थी हत्या की सुपारी, पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चांडिल (सरायकेला खरसावां) सरायकेला खरसावां पुलिस ने दिलीप गोराई हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मृतक दिलीप गोराई की पहली पत्नी के बेटे राकेश गोराई ने 65 हजार रुपए में अपने पिता की हत्या की सुपारी दी थी। एसडीपीओ अरविंद कुमार ने रविवार को अनुमंडल कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि पुलिस ने तकनीकी और अन्य जानकारी के आधार पर हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

13 जनवरी को स्टूडियो मालिक की हुई थी हत्या…

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल बाजार निवासी स्टूडियो मालिक दिलीप गोराई (58 वर्ष) की गोली मारकर हत्या 13 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे उनके स्टूडियो में घुसकर बदमाशों कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले थे। बदमाशों की तस्वीरें चांडिल बाजार की कई दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी।

सीसीटीवी फुटेज और फोटो के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस…

सीसीटीवी फुटेज और मृतक दिलीप गोराई द्वारा घटना के वक्त ली गयी फोटो की मदद से दिलीप हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। दिलीप गोराई की हत्या उनकी पहली पत्नी के बेटे राकेश गोराई उर्फ पप्पू गोराई (30 वर्ष) द्वारा सुपारी देकर करायी गयी थी। राकेश उर्फ पप्पू गोराई ने अपने मुंहबोले भांजे जमशेदपुर के शूटर सुमित सोलंकी को 65 हजार रुपए में अपने पिता की हत्या की सुपारी दी थी। सुमित सोलंकी और उसके सहयोगी कैलाश कर्मकार ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। राकेश गोराई चांडिल बाजार हाटतोला गली के पास चिकन बेचता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000