युवक के मुंह में कपड़ा ठूसकर और आँख पर पट्टी बांधकर अगवा और जानलेवा हमला करने के मामले में दिलीपपुर के थानेदार ने लिखा FIR

प्रतापगढ़। दो दिन पहले थाना- दिलीपपुर के अहियापुर में एक नाबालिग युवक को आधा दर्जन से अधिक अराजकतत्वों ने बेरहमी से पिटाई की और उसे मृत मानकर सुनसान इलाके में छोड़कर चले गए थे। घटना के कुछ देर बाद जब किसी की नजर दर्द से कराह रहे युवक शाकिब खान पर पड़ी तो भीड़ इक्कठा हो गई और उसकी पहचान होने के बाद उसके घरवालों को सूचना दी गई तो उसकी माँ शहनाज़ बानो अपने परिवार और नात रिश्तेदार को लेकर घटना स्थल पर पहुँची और बेटे की दशा देखकर घबरा गई। क्योंकि शाकिब खान के पिता विदेश में रहते हैं और मां जब अपने बेटे को मरणासन्न दशा में देखी तो वह खुद भी कुछ देर के लिए अचेत हो गई थी।

 

जानलेवा हमले का आरोपी परवेज…

दिलीपपुर के इंचार्ज राधेश्याम त्यागी हल्की धाराओं में लिखना चाहते थे, मुकदमा 

माँ शहनाज़ बानो के साथ पहुँचे लोग शाकिब खान को लेकर जिला अस्पताल प्रतापगढ़ आये, जहां उसे इमरजेंसी में भर्ती कर उसका ईलाज किया जा रहा है। शकीब खान को जब होश आया तो तब आप बीती घटना अपनी माँ शहनाज़ बानो को बताया। शकीब खान की माँ शहनाज़ बानो की तहरीर पर दिलीपपुर थाने में गंभीर धाराओं में चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि दिलीपपुर के थानेदार साहेब शुरू में पीड़ित पक्ष को ही थाने में बैठा लिए और तहरीर बदलवाने का दबाव बनाने लगे। दिलीपपुर थानेदार राधेश्याम त्यागी जी पीड़ित पक्ष के साथ ऐसा ब्यवहार कर रहे थे कि मानों आरोपी पीड़ित पक्ष ही हो।

फ़िलहाल थानेदार साहेब आरोपियों की तरफ से वकालत कर रहे थे, उनका पूरा बचाव कर रहे थे। थानेदार साहेब चाहते थे कि तहरीर में संशोधन हो जाता और गंभीर धाराओं वाला कंटेंट निकाल कर मामूली धाराओं में मुकदमा लिखकर औपचारिकता पूरी कर लेते, परन्तु  पीड़ित की माँ शहनाज़ बानो अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए मजबूत चट्टान की तरह अड़ी रही। नतीजा यह रहा जी थानेदार साहेब को बिना तहरीर बदले मुकदमा दर्ज करना पड़ा और शाम तक उनका तवादाला दिलीपपुर थानाध्यक्ष पद से कोहंडौर थानाध्यक्ष पद पर हो गया और आज कोहंडौर थाने पर तैनात सब इन्स्पेक्टर विवेक मिश्र को दिलीपपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

दगाबाज़ निकला कादिर, फोन करके बुलाया और साथियों संग किया अगवा और फिर वसीम के साथ किया जानलेवा हमला…

किरकिरी होने के बाद थानेदार ने लिखा आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा

दिलीपपुर पुलिस कल सबसे पहले जिला अस्पताल पहुँची और वहाँ अपना ईलाज करा रहे शाकिब खान का मेडिकल मोयना कराया। अपरान्ह 14:11 बजे में अंततः चार नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। नामजद आरोपियों में पहले स्थान पर शाकिब खान को फोन करके दिलीपपुर राजा साहेब के कालेज मैदान में बुलाने वाला कादिर, निवासी- देवजानी का पूरा थाना- कंधई, दूसरे नम्बर पर वसीम, निवासी- अहियापुर थाना- दिलीपपुर तीसरे नम्बर पर आशिफ उर्फ कल्लू निवासी-अहियापुर थाना- दिलीपपुर जो शाकिब खान के नाक पर पिस्टल से जोरदार चोट पहुँचाकर बेहोश किया था और चौथा नामजद आरोपी परवेज, निवासी- अहियापुर थाना- दिलीपपुर है।

पूरी घटना किसी फिल की कहानी से कम नहीं, क्योंकि जिस तरह फिल्मों की कहानी पर फिल्मांकन किया जाता है, ठीक उसी तरह शाकिब खान को पहले उसके परिचित से फोन कराकर उसे दिलीपपुर राजा साहेब के कालेज मैदान में बुलाया गया और शाकिब खान के पहुँचने पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पहले उसे बंधक बनाया और उसकी आँख पर पट्टी बांधा, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसा और बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए। शाकिब खान के किसी मित्र को फोन कर बुलाने के लिए उस दबाव बनाया और ऐसा न करने पर उसके हाथ में असलहा रखकर फोटो खींचा और उसे सोशल मीडिया  करने के धमकी दिया, फिर भी युवक नहीं माना तो उसे इतना मारा कि वह अधमरा हो गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000