दिव्यांग प्रेमिका की मां की गला दबाकर प्रेमी ने की हत्या, पुलिस ने हत्यारे प्रेमी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में एक युवक ने दिव्यांग प्रेमिका की मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए दबिश दी। जिसे कुछ ही घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी हरदौली में रहने वाली शिव प्यारी (40) अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। छावनी मोहल्ला निवासी रईस छतरा (35) का शिव प्यारी के घर आना-जाना था। शिव प्यारी के बेटे अर्जुन ने बताया कि रईस उनके घर में पिछले एक साल से आता-जाता है। वह हमारी 18 वर्षीय बहन से प्रेम करता था। मंगलवार की रात वह घर आया था, जहां रात में उसने पहले घर की लाइट बंद कर दी और फिर मां की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसी तरह छोटी बेटी ने भी रईस द्वारा मां की हत्या की बात कही गई है। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि शिव प्यारी और उसकी बेटी का प्रेमी दोनों एक साथ प्रतिदिन शराब पीते थे। शराब पीने के बाद अक्सर आपस में झगड़ा भी होता था। रात में भी शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है, जिसके बच्चे भी हैं। वह ई-रिक्शा चलाता है। प्रेमिका बोलने में और सुनने में असमर्थ बताई जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बुधवार को सुबह मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि रात को 11 बजे एक महिला की काशीराम कॉलोनी में हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि उसी ने महिला की गला दबाकर हत्या की है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000