जिला मजिस्ट्रेट ने जियाउल मुस्तफा के शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त एवं 3 गुण्डांं का किया जिला बदर

जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा थोक के भाव प्रतापगढ़ में बने हैं,शस्त्र लाइसेंस…

प्रतापगढ़। जनपद के शस्त्र लाइसेंसी जो आपराधिक क्रियाकलाप में लिप्त होने एवं शस्त्र अनुज्ञा-पत्र की शर्तो का उल्लंघन करने के दोषी पाये गये व्यक्ति थाना कुण्डा के ग्राम शेखपुर आशिक के जियाउल मुस्तफा पुत्र मो. हारून के शस्त्र लाइसेंस संख्या 233/2005 व 334/2009 को जिला मजिस्ट्रेट डा. नितिन बंसल ने निरस्त कर दिया है। सच बात तो यह है कि प्रतापगढ़ में थोक भाव में शस्त्र का लाइसेंस जारी किया गया है। प्रतापगढ़ के एक जिलाधिकारी तो शराब की बोतल पर सोमोटो शस्त्र लाइसेंस जारी किये हैं। कई शस्त्र लाइसेंस तो गलत पते पर बनाये गए हैं और कई शस्त्र लाइसेंस धारक अपना अपराध छिपाकर शस्त्र लाइसेंस बनवा लिए हैं।

इमानदारी के साथ यदि जाँच करके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया जाए तो कम से कम 500 शस्त्र लाइसेंस निरस्त हो सकते हैं। हाल ही में एक जिलाधिकारी का तवादला जब दूसरे जनपद में हो गया तो दूसरे जिले में चार्ज लेने के बाद भी एक मुंह लगा स्टाफ ने करोड़ों रुपये कमाकर लगभग 150 शस्त्र लाइसेंस बनवाया था। दुखद पहलू यही है कि किसी भी प्रकरण की निष्पक्ष जाँच हो ही नहीं पाती। इसके अलावा जनपद प्रतापगढ़ के जिन व्यक्तियों का आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नहीं करता है। ऐसे 3 व्यक्तियों को जिला मजिस्ट्रेट डा नितिन बंसल ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-3 (3) के तहत जनपद की सीमा से 6 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। उन्होने थाना कुण्डा के ग्राम मौली के सरताज शाह उर्फ रैना पुत्र सलीम शाह व शहबान पुत्र अशफाक तथा थाना पट्टी अन्तर्गत ग्राम रमईपुर नेवादा के अवधेश वर्मा पुत्र भगवानदीन वर्मा को 6 माह के लिये जिला बदर किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     ऑपरेशन सिंदूर: पीर पंजाल क्षेत्र से सेना की नौ में से 7 स्ट्राइक,तबाह हुए कई आतंकी ढांचे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000