डीएलएड की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला शव

अयोध्या जिले के बीकापुर के हैदरगंज थाना क्षेत्र के बोदहरी निवासी 21 वर्षीय बीटीसी द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति पुत्री राम तीरथ यादव का शव शनिवार दोपहर घर में कमरे के भीतर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। कमरा अंदर से बंद था। जानकारी होने पर परिजनों द्वारा छात्र को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जांच पड़ताल के बाद इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर अनुराग गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जाती है।

घटना की सूचना मिलने के बाद बीकापुर कोतवाली पुलिस के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश तिवारी भी अस्पताल पहुंचे तथा मृतक के पिता से घटनाक्रम की जानकारी ली तथा पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम भेजे जाने की कार्रवाई शुरू की गई। छात्रा की संदिग्ध मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता राम तीरथ यादव ने बताया कि मृतका विनायक महाविद्यालय खजुरहट में डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इस समय प्रशिक्षण चल रहा था। वह शनिवार सुबह नाश्ता करने के बाद कमरे में चली गई और कमरा अंदर से बंद करके फांसी लगा ली।

जानकारी होने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल ले जाया गया। मृतका पांच भाई और दो बहनों में पांचवें नंबर पर थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर राजेश तिवारी ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     ऑपरेशन सिंदूर: पीर पंजाल क्षेत्र से सेना की नौ में से 7 स्ट्राइक,तबाह हुए कई आतंकी ढांचे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000