दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि,के लिए नवाब सिंह का होगा डीएनए टेस्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की जमानत अर्जी पर 16 को सुनवाई

कन्नौज कांड में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि के लिए आरोपी नवाब सिंह का डीएनए जांच कराएगी। एसपी ने डीएनए की जांच की मंजूरी के लिए मांग की है। उधर, 12 अगस्त को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे जाने के बाद आरोपी ने जमानत अर्जी दाखिल की थी,  उस पर 14 अगस्त को सुनवाई हुई। आरोपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 16 अगस्त तय की है।

आपको बता दें कि नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। शुरुआती मेडिकल टेस्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने दुष्कर्म की बात कही थी। इसी बयान के आधार पर आरोपी नवाब सिंह यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की भी धारा बढ़ाई गई है। इसके साथ ही पुलिस की छह टीम उसकी बुआ की तलाश में जुटी हैं। कन्नौज मामले में लड़की की मेडिकल जांच से पता चला है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने कहा कि लड़की ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान में भी दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की पुष्टि के साथ, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार) की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त आरोपों के साथ कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी। एसपी ने कहा कि लड़की की बुआ, जो कथित तौर पर नाबालिग को नवाब सिंह यादव के पास लेकर आई थी, उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह मंगलवार को पुलिस के सामने पेश नहीं हुई। उन्होंने कहा कि महिला पर भी मामला दर्ज किया जाएगा और पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता के साथ मौजूद रही उसकी बुआ की तलाश के लिए पुलिस की छह टीम लगाई गई हैं।

पहले 15 मुकदमों में पुलिस नहीं रख सकी थी हाथ, इस बार कड़ी कार्रवाई 

नवाब सिंह यादव का यह सियासी रसूख ही था कि उसके खिलाफ अलग-अलग समय पर कुल 15 मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन कभी पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी। यह मुकदमे बसपा, भाजपा, सपा शासन में लगते रहे। भाजपा की पिछली सरकार में भी मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस बार चूंकि मामला एक नाबालिग की असमत से जुड़ा था, तो पुलिस ने कार्रवाई करने में कोई हिचक नहीं दिखाई। अब उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। आगे और भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

नवाब सिंह के कॉलेज से सुबूत जुटाने पहुंची पुलिस व फोरेंसिक

कन्नौज शहर के करीब नसरापुर स्थित चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय इन दिनों पुलिस के निशाने पर है। इसी कॉलेज में रविवार की रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पास बुआ और उसकी भतीजी पहुंची थी। इसी कॉलेज में वारदात हुई है। पुलिस ने इसी कॉलेज में पहुंचकर पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी नवाब सिंह यादव को दबोचा था।

कन्नौज सदर ब्लॉक का प्रमुख नवाब सिंह यादव का अपना डिग्री कॉलेज भी है। अपने पिता चौधरी चंदन सिंह के नाम से संचालित इस कॉलेज में ही उसका अपना अलग से एक कार्यालय है। यहीं बैठकर वह अपनी सियासी गतिविधियों को अंजाम देता है। रविवार की रात इसी कार्यालय के एक हिस्से में बने रेस्ट रूम में घटना हुई थी। यहीं पहुंची किशोरी ने अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर यूपी 112 डायल कर मामले की जानकारी दी थी।

उसी आधार पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पीछे-पीछे जाकर नवाब सिंह यादव को रेस्ट रूम से पकड़ा था। उस समय तो पुलिस आरोपी को वहां से ले आई थी। साथ में शिकायत करने वाली छात्रा और उसकी बुआ को भी वहां से ले गई थी। इसके बाद एफआईआर दर्ज हुई और आरोपी को जेल भेजा गया। जेल भेजे जाने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम उसी कॉलेज में पहुंची। सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर को जब्त किया। उसके बाद मेन गेट से लेकर कार्यालय तक जाने वाले रास्तों की पड़ताल की गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000