डॉक्टर ने लिखा सुसाइड नोट, फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में डेंटल क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। परिजनों ने जब डॉक्टर का शव फंदे पर लटकते देखा तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के मुताबिक, उसमें ‘I Am Sorry…’ लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके की है। यहां के सी ब्लॉक में डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर का शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, मृतक डॉक्टर मानसिक रूप से परेशान रहते थे। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में भी लिखा गया है कि ‘वह हमेशा निराश रहने के लिए माफी मांगता है।’ पुलिस मृतक डॉक्टर के परिजनों और पड़ोसियों से भी जानकारी इकट्ठा कर रही है।

फंदे पर लटका मिला डॉक्टर

घटना के मुताबिक, मृतक डॉक्टर का नाम सचिन सौरभ है। वह 32 साल के थे। उनके भाई शनि सौरभ ने बताया कि सचिन खरगापुर में निर्मला नाम से डेंटल क्लीनिक चलाते थे। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। शुक्रवार को उन्होंने निर्मला आवास स्थित अपने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। उन्होंने बताया कि जब घरवालों ने सचिन को फंदे से लटकता देखा तो चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें ‘I Am Sorry For Always Being A Disappointed.’ लिखा हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि सचिन काफी समय से परेशान था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि वह इस तरह का घातक कदम उठा लेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000