डॉक्टरों ने जिंदा मरीज को मरा बतायाः पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस बुलाई, सांसें चलती मिलीं तो बोले- सॉरी सर

कानपुर के हैलट में जूनियर डॉक्टर ने जिंदा मरीज को मरा घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए स्वरूपनगर थाने को सूचना भेज दी। पुलिस बॉडी को हैलट की मॉर्चुरी में जमा कराने लगी तो मरीज जिंदा मिला। जिंदा देखकर सब हैरान रह गए।

इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. के. सिंह मौके पर पहुंचे। लापरवाही बरतने वाले तीन जूनियर डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाई। तब डॉक्टरों ने अपनी गलती मानते हुए कहा- सॉरी सर, आगे से ध्यान रखेंगे। गलती हो गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।

इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, 2 पॉइंट में जानिए

पुलिस के मुताबिक, मामला मेडिसिन वार्ड में युवक की मौत की सूचना पर टीम पहुंची। पोस्टमॉर्टम भेजने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू की। बेड के पास गए तो पता चला कि युवक जिंदा है। इसके बाद डॉक्टरों और पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वार्ड नंबर 12 में दो मरीज भर्ती थे।

बेड नंबर 42 पर विनोद (42) और बेड नंबर 43 पर 60 साल का लावारिस बुजुर्ग भर्ती था। असल में मौत लावारिस बुजुर्ग की हुई, लेकिन जूनियर डॉक्टरों ने बेड नंबर 42 पर भर्ती दूसरे मरीज विनोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विनोद की फाइल पर लिखे नंबर पर फोन किया। फिर उसके साथी और घरवाले आए। हालांकि थोड़ी देर बाद वो फरार हो गए।

जांच के लिए कमेटी गठित, 48 घंटे में रिपोर्ट देगी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. के. सिंह ने बताया-निश्चित रूप से जूनियर डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। जूनियर डॉक्टर से जवाब-तलब किया है। जूनियर डॉक्टर ने अपनी गलती मान ली है कि धोखे में गलत फाइल भर दी। बाद में फाइल दुरुस्त कराकर फिर पुलिस को भेजी गई।

मामले की स्थिति स्पष्ट करने के लिए प्राचार्य ने कमेटी गठित करके जांच के आदेश दिए हैं। जांच उप-प्राचार्य रिचा गिरि की अगुआई में होगी। 48 घंटे में कमेटी रिपोर्ट देगी। अस्पताल आए परिजनों से विनोद के पास रहने और उनकी देखभाल करने के लिए कहा गया। आराम मिलने पर घर ले जाने को कहा गया। तब विनोद के परिजनों ने कहा- उसे घर में कहां रखेंगे। यहीं पर रहने दो। थोड़ी ही देर में विनोद के परिवार वाले गायब हो गए।

गोविंद नगर थाना के इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया-

” करीब 5 दिन पहले इलाके में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग बेहोशी की हालत में मिला था। इलाके में पूछताछ के बाद भी बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी। उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रमुख अधीक्षक डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि बुजुर्ग को उल्टी, दस्त की बीमारी थी। शनिवार को लावारिस बुजुर्ग की मौत हुई तो दूसरे को मृत घोषित कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000