कुत्तों ने बुजुर्ग के फाड़ डाले हाथ-पैर… दूर तक फैला था मांस, मौके का मंजर देखकर बेहोश होकर गिर पड़ी बहू

ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते रोजाना 15 से 20 लोगों को काटकर जख्मी कर रहे हैं। कुत्ते, खासकर महिला, बच्चों व वृद्धों को निशाना बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मुन्नी देवी को कुत्तों ने बुरी तरह नोंच डाला। उसके शरीर का मांस दूर तक फैला हुआ था। मौके पर पहुंची महिला की पुत्रवधू वहां का नजारा देख कर बेहोश हो गई। ग्रामीण विवेक, हरिओम, शोभित, आकाश, बिजेंद्र, धर्मेंद्र, बंटी, श्याम, बृजपाल सिंह ने बताया कि कुत्ते उग्र होकर लोगों पर कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते रोजाना 15 से 20 लोगों को काटकर जख्मी कर रहे हैं। कुत्ते, खासकर महिला, बच्चों व वृद्धों को निशाना बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आबादी से लेकर जंगल तक में लोग सुरक्षितत नहीं हैं।

डेढ़ माह पहले सात वर्षीय मासूम को उतारा था मौत के घाट

कुत्ते इस कदर खूंखार हो गए हैं कि किसी पर भी हमला कर देते हैं। डेढ़ माह पहले घटना स्थल से एक किमी दूर आवारा कुत्तों ने सात वर्षीय यास्मीन पुत्री महबूब पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। बालिका अपनी मां के साथ दूध लेने गई थी। क्षेत्र में कुत्तों के हमलों की घटना रोजाना सामने आ रहीं हैं। सीएचसी अधीक्षक व पीएचसी प्रभारी सर्वेश निराला के अनुसार जनवरी 2025  से 20 जुलाई तक पीएचसी में 840 लोगों को तथा केवल जुलाई माह में ही 60 लोगों को कुत्तों के काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया। जबकि सीएचसी में जनवरी से 20 जुलाई तक करीब 735 लोगों को तथा केवल जुलाई में अब तक 55 लोगों को कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज लगाए गए। दोनों अस्पतालों में 20 जुलाई तक कुल 1575 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। करीब 200 से अधिक लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीएचसी अधीक्षक ने कुत्ते के काटने पर जख्म को करीब 30 मिनट तक पानी से धोने तथा 24 घंटे के भीतर नजदीकी सीएचसी-पीएचसी पहुंच एंटीरेबीज इंजेक्शन लगवाकर उपचार कराने की सलाह दी है।

यह है पूरा मामला

अफजलगढ़ के गांव सलावतनगर में बृहस्पतिवार को धान की निराई कर रही झाड़पुरा निवासी मुन्नी देवी (65) को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोचकर मार डाला। शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीण खूंखार कुत्तों को देख महिला को बचाने की हिम्मत नहीं कर पाए। बाद में लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को भगाया गया, तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। गांव झाड़पुरा निवासी हुकम सिंह की गांव सलावतनगर में खेती की जमीन है। वहां उन्होंने एक कोठरी व पशुशाला भी बना रखी है। हुकम सिंह की पत्नी मुन्नी देवी अकेली ही धान की निराई कर रही थी। तभी वहां आवारा कुत्तों का एक झुंड आ गया और उन्होंने महिला पर हमला कर दिया। कुत्ते मुन्नी देवी को काफी देर तक नोचते रहे। सिर के बाल तक नोच डाले और हाथ-पैरों को बुरी तरह फाड़ डाला। महिला बचाव के लिए चीखती रही लेकिन कुत्तों का झुंड उसे नोचता रहा। जब ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000