डबल मर्डर, सरेआम बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की गोली मारकर हत्या

यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। खुलेआम अपराधियों ने एक ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की गोली मारकर हत्या कर दी है। हाईवे के पास सड़क किनारे ड्राइवर और क्लीनर, दोनों के शव ट्रक में ही पड़े मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर और क्लीनर ट्रक लेकर पंजाब से रुड़की जा रहे थे। ड्राइवर का नाम शोएब  है जो सहारनपुर के गंगोह का रहने वाला है, जबकि क्लीनर का नाम दानिश है जो हरिद्वार के भगवानपुर का रहने वाला है। यह घटना थाना नागल क्षेत्र के लाखनौर के पास हुई है।

जानकारी के मुताबिक कार सवार कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। अबतक हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। ड्राइवर और क्लीनर, दोनों को तीन-तीन गोलियां मारी गई हैं। घटना के बाद से मृतक कई घंटे से ट्रक में पड़े हुए थे। लोगों ने घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने दोनों के शवों को वहां हटाया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। पुलिस के अनुसार, मामले की छानबीन की जा रही है।

ड्राइवर शोएब की डेढ़ साल पहले हुई थी शादी…

मृतक शोएब ट्रक का ड्राइवर था, जो पंजाब के रोपड़ में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री से माल लेकर आ रहा था। वह यहां पर पिछले तीन साल से काम कर रहा था। शोएब की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी का नाम रेशमा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शोएब के जीजा सिकंदर ने बताया कि हमें एक घंटे पहले पता चला कि उनको गोली मार दी गई। किसने गोली मारी अबतक हमें नहीं पता। उन्होंने बताया कि उनके साले शोएब की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, अब पता नहीं किसने गोली मार दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मुंबई एयरपोर्ट से एन‌आईए ने आईएस‌आईएस स्लीपर सेल के दो भगोड़े आतंकियों को किया गिरफ्तार,6 लाख का था इनाम     |     सपा ने सोशल मीडिया एकाउंट से की ब्रजेश पाठक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हजरतगंज थाने पर एफआईआर दर्ज     |     सोफिया कुरैशी विवाद पर कूदीं रजनी,सपा नेता रामगोपाल को दिखाया आईना,कहा- इससे दिखता है कि उनकी सोच कितनी संकीर्ण है     |     औरंगजेब,राणा सांगा से लेकर सोफिया-व्योमिका तक,सपा के बयानवीरों की फिसल रही जुबान या कुछ और है कहानी     |     ससुर के साथ भागी बहू,पति ने कहा-ढूंढने वाले को मिलेगा 20 हजार का इनाम     |     नोमान पहले था बेरोजगार,फिर बनवाने लगा पासपोर्ट,अब बन बैठा जासूस,जा चुका है चार बार पाकिस्तान     |     लखनऊ के चारबाग के मोहन होटल में लगी भीषण आग, 17 कमरों में फंसे 30 लोग     |     सपा सरकार में थी बिजली चोरी की खुली छूट,थानेदार छोड़ देता था कुर्सी,सपा सांसद आदित्य का वीडियो वायरल     |     हाईवे पर बनी पुलिस पिकेट में घुसी डीसीएम, भवन ध्वस्त, कई बाइकें क्षतिग्रस्त     |     डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर किया पलटवार,दिवंगत माता-पिता पर टिप्पणी से हैं आहत,डिंपल से पूछा सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000